फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: 'झामुमो के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ', सोरेन सरकार पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

Sun, 15 Sep 2024 02:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Sep 2024 02:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के रांची से 660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की वर्चुअल (डिजिटल या ऑनलाइन) माध्यम से शुरुआत की। पीएम मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने जमशेदपुर में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
PM Modi: JMM people are with Bangladeshi Rohingya infiltrators PM Modi big attack on Hemant Soren government
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से पीएम मोदी सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। उन्होंने झारखंड की मौजूदा गठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी राजद झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही। ये झामुमो वाले, जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं।





उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी झामुमो को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं। जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि झामुमो में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। यही हाल झामुमो का भी हो रहा है।

PM Modi: JMM people are with Bangladeshi Rohingya infiltrators PM Modi big attack on Hemant Soren government
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि बारिश कितनी ही तेज क्यों न हो, रुकावटें कितनी ही ज्यादा क्यों न हो, लेकिन कोई भी रुकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती है। मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जा सकता हूं, इसलिए सड़क मार्ग से ही आप सबके दर्शन करने पहुंच गया। क्रांति और बलिदानों की ये धरती, भगवान बिरसा मुंडा के तप, त्याग और आशीर्वाद की ये धरती... मैं झारखंड की इस महान धरती को प्रणाम करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज करमा पूजा के उमंग के बीच यहां आने से पहले मुझे झारखंड को विकास की कई बड़ी सौगात देने का सौभाग्य भी मिला। मैं आप सबको करमा पर्व की बधाई देता हूं। आज झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के जरिए पक्के घर भी मिले हैं। इनमें से ज्यादातर घर मेरी माताओं-बहनों के नाम पर हैं। आज आपका ये भाई करमा पर्व के अवसर पर अपनी बहनों को अपने पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया है।

PM Modi: JMM people are with Bangladeshi Rohingya infiltrators PM Modi big attack on Hemant Soren government
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष मोदी को हराने के लिए बेचैन था। पूरी जमात, बड़े-बड़े षड़यंत्र, बड़ी-बड़ी साजिशें, झूठ की इतनी बड़ी मशीनरी, देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें... लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा।  मैं आपके इस प्यार और आशीर्वाद के लिए भी आपका धन्यवाद करता हूं। 

उन्होंने कहा कि आज देश के दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है। आज युवाओं का भरोसा मोदी पर है, मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। झारखंड और भाजपा का रिश्ता... सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता दिल का है... ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है।

उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला योजना के जरिए झारखंड के पिछड़े जिलों के विकास की चिंता पहली बार किसने की... भाजपा की सरकार ने। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत किसने की... भाजपा की सरकार ने। आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के विकास के लिए पूरे समर्पण और सेवाभाव से काम कर रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप राज्य सरकार में भाजपा को मौका दीजिए, झारखंड के विकास के लिए भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi: JMM people are with Bangladeshi Rohingya infiltrators PM Modi big attack on Hemant Soren government
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोटबैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। ये आदिवासी विरोधी हैं। क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे? क्या वे गरीब परिवार से नहीं थे? जिस तरह से सीएम की कुर्सी छीनने के लिए उनका अपमान किया गया, उससे झारखंड का हर गरीब और आदिवासी आहत है। सीता सोरेन को अपमानित करके उनके ही परिवार से बेदखल कर दिया गया। झारखंड की जनता इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
PM Modi: JMM people are with Bangladeshi Rohingya infiltrators PM Modi big attack on Hemant Soren government
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने कहा कि इस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। इस देश का सबसे भ्रष्ट परिवार एक ही है- कांग्रेस का परिवार।  भ्रष्टाचार की सारी धाराएं वहीं से निकलती हैं। ये झामुमो वाले भी उसी स्कूल से ट्रेनिंग लेते हैं- कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन।

उन्होंने कहा कि झामुमो ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है- झारखंड की लूट और चारों तरफ भ्रष्टाचार। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने जल, जंगल और जमीन... सबमें भ्रष्टाचार किया है। मैं वादा करता हूं कि झारखंड में कुछ महिनों के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार बनेगी तो इन सारे मामलों की जांच करवाई जाएगी। साथियों, वादे करना और उसे पूरा करना... ये सिर्फ बीजेपी ही करती है। 

उन्होंने कहा कि हमने 70 साल और उससे अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की गारंटी दी थी। कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार ने उस फैसले पर मुहर लगा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed