फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, बह गईं सड़कें, उखड़े पेड़, गिर गए मकान, देखिए तस्वीरें

Sat, 03 Aug 2024 02:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 03 Aug 2024 02:52 PM IST
सार

गुमला में भारी बारिश के चलते तीन सड़कें बह गईं। गुमला और लोहरदगा को जोड़ने वाली कांड्रा गांव के पास और चैनपुर ब्लॉक में सड़क बह जाने से पांच गांव के 15 हजार लोग प्रभावित हुए। साथ ही निचले इलाकों में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Incessant rains wash away road diversions uproot trees damage houses in Jharkhand
झारखंड में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार के बाद अब बारिश झारखंड के लोगों के लिए आफत बन रही है। राज्य में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से चारों ओर तबाही मचने लगी है। कई सड़कें बह गईं हैं तो कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं। इसके अलावा कई इलाकों में तो मकान तक गिर गए हैं। जगह-जगह हुए जलभराव से बाढ़ जैसे हालात हैं। एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही हैं। हालांकि अब तक राज्य में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। तस्वीरों में देखिए कैसे झारखंड में बारिश ने लोगों को बेहाल कर रखा है। 

रांची के बंधगारी इलाके से 40 लोग बचाए गए

Incessant rains wash away road diversions uproot trees damage houses in Jharkhand
रांची में लोगों को जलभराव से बचाते एनडीआरएफ कर्मी। - फोटो : पीटीआई

बारिश के चलते रांची के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। शहर के सदर थाना अंतर्गत बंधगारी इलाके में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात हो गए। रांची में लगातार बारिश से प्रभावित निचले इलाकों से लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। यहां एनडीआरएफ कर्मियों ने लगभग 40 लोगों को बचाया। वहीं मंदार इलाके में सड़क बह गई। शनिवार सुबह कई जगह पेड़ उखड़े मिले।रांची नगर निगम (आरएमसी) ने शहरवासियों को जलभराव के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं। 

गुमला में तीन सड़कें बह गईं, धनबाद में भी जगह-जगह जलभराव

Incessant rains wash away road diversions uproot trees damage houses in Jharkhand
सड़क बहने के बाद एक ओर खड़े लोग। - फोटो : पीटीआई

गुमला में भारी बारिश के चलते तीन सड़कें बह गईं। गुमला और लोहरदगा को जोड़ने वाली कांड्रा गांव के पास और चैनपुर ब्लॉक में सड़क बह जाने से पांच गांव के 15 हजार लोग प्रभावित हुए। साथ ही निचले इलाकों में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं धनबाद में बेकारबांध के पास ग्रेवाल कॉलोनी, भूली में नवाडीह नंदन रेजीडेंसी, धैया में मंगल विहार कॉलोनी, मैथन में शिवलिवारी कॉलोनी में जलभराव हो गया। धनबाद नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने कहा कि जलभराव दूर करने के लिए क्यूआरटी को लगाया गया है। इसके अलावा रामगढ़ में रामगढ़ में दामोदर और भैरवी नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रजरप्पा मंदिर में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मंदिर के मुख्य पुजारी अजय पांडा ने बताया कि भक्तों को दामोदर नदी के किनारे पर जाने से बचने के लिए कहा गया है। उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी छह ब्लॉकों के अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

Incessant rains wash away road diversions uproot trees damage houses in Jharkhand
सड़क पर पानी कम होने का इंतजार करते लोग। - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि शनिवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसके चलते सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इस बार झारखंड में एक जून से 2 अगस्त तक सामान्य वर्षा 526.3 मिमी वर्षा के मुकाबले 359 मिमी वर्षा हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed