तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव शुक्रवार को झारखंड पहुंचे। उन्होंने रांची में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित कई और लोग मौजूद रहे। इस दौरान केसीआर ने कहा कि अभी किसी मोर्चे को बनाने का काम नहीं किया गया है। देशभर के नेताओं और संगठनों से इस बात पर चर्चा की जा रही है। सभी को मिलकर देश को सही दिशा में ले जाना होगा।
सियासी तस्वीरें: तेलंगाना के सीएम ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात, महाराष्ट्र-बंगाल के मुख्यमंत्रियों से भी मिल चुके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 04 Mar 2022 05:37 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान दशा ठीक नहीं है। केंद्र सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है। हालांकि, मुलाकात के बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का नया मोर्चा बनाने के मसले पर भी चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन