फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का एेसा बहा खून कि भाभी की लाश से बनाए संबंध, तो कहीं मां हुई दूसरे के प्यार में अंधी

Sat, 30 Dec 2017 01:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Good bye 2017- crime stories in rajasthan of 2017
घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
साल 2017 में ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने रिश्तों की गरिमा को ही खून से धो डाला। कहीं अवैध संबंधों में अंधी हुई पत्नी ने पति को मारा, तो किसी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। हद तक तब हो गई जब एक देवर ने भाभी की हत्या कर उसके शव के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इंसानियत को शर्मशार करने वाली कई घटनाओं को अपने में समेटे है यह साल। नए साल पर उम्मीद करते हैं कि इस तरह की घटनाएं न देखने को मिलें।

 

अपने सामने मरवाया पति और चार बच्चों को

Good bye 2017- crime stories in rajasthan of 2017
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अलवर के शिवाजी पार्क इलाके में हुई घटना ने दिल दहला दिया था। यहां एक महिला ने पति और चार बच्चों की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मास्टरमाइंड संतोष और उसके प्रेमी हनुमान के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के संबंध के बारे में संतोष के पति बनवारी को पता चल गया था जिसके कारण बनवारी अपनी पत्नी से मारपीट भी करने लगा था। हनुमान ने संतोष के पति को रास्ते से हटाने का पहले भी प्लान बनाया था, लेकिन संतोष ने उसे मना कर दिया क्योंकि बनवारी को मार भी देते तो भी उसके बच्चे उसको दूसरी शादी नहीं करने देते। ऐसे में उन्होंने पति समेत चार बच्चों को भी मार डाला।

नहला-धुलाकर बच्चों का गला घोंटा

Good bye 2017- crime stories in rajasthan of 2017
अस्पताल में बच्चों को शव - फोटो : अमर उजाला
अलवर में तीन बच्चों की मां ने अवैध संबंधों के चलते खौफनाक कदम उठाया है। भिवाड़ी फेस थर्ड थाना क्षेत्र के जोड़िया मेव गांव के रशीद की पत्नी मुनफीदा ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। जबकि उसकी सबसे बड़ी बेटी नानी के होने की वजह से बच गई। दोनों बच्चे मोहम्मद सैफ और हिबा को मां ने पहले नहलाया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। मुनफीदा के किशनगढ़ बास के मोठूका गांव के रहने वाले समयदीन से अवैध संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

Good bye 2017- crime stories in rajasthan of 2017
मर्डर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के किशनपुरा और भुखरेडी के बीच कच्चे रास्ते में एक लाश मिली, जिसकी तफ्तीश में भी इसी तरह की कहानी सामने आई। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक एक महिला सुमन और बिराणियां निवासी रामवतार दर्जी का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमन कंवर और उसके पति चतर सिंह के बीच शराब की लत को लेकर हमेशा झगड़ा होता था। ऐसे में दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने को योजना बना ली। उन्होंने चतरसिंह को जागरण में ले जाने के बहाने से तैयार किया। फिर जहर मिली शराब पिलाई और गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गाड़ी में डाला और कच्चे रास्ते में खाई के पास पटक दिया।
विज्ञापन

पति को गाड़ दिया जमीन में

Good bye 2017- crime stories in rajasthan of 2017
मर्डर - फोटो : अमर उजाला
गत जून में लूणकरणसर कस्बे में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसका शव वन विभाग की नर्सरी में गाड़ दिया। जानकारी के मुताबिक ने वाला मांगीलाल नायक गुजरात में काम करता था। उसकी पत्नी कलावती अपने चार बच्चों के साथ कस्बे में रहती थी। मांगीलाल घर लौटा तो उसकी पत्नी व प्रेमी के मिलना जुलना अटकने लगा। ऐसे में उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के सवाईसर गांव निवासी राजूराम मेघवाल के साथ मिलकर मांगीलाल की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर से करीब 60-70 मीटर की दूरी पर वन विभाग की नर्सरी में गाड़ दिया। वारदात के बाद कलावती अपने बच्चों प्रेमी के साथ फरार हो गई। कुत्तों ने वन विभाग की नर्सरी में जमीन खोदी तो ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने जमीन खुदवाई तो उसके नीचे कंबल में लिपटा हुआ शव मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed