{"_id":"5a1c2e894f1c1b7a548bf961","slug":"michigan-girl-accused-of-raping-man-forcely","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोंक पर लड़की ने अपने से बड़े लड़के का किया रेप, फिर VIDEO किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोंक पर लड़की ने अपने से बड़े लड़के का किया रेप, फिर VIDEO किया वायरल
Mon, 27 Nov 2017 08:56 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 18 साल की लड़की पर 19 साल के लड़के से रेप का आरोप है। खबर के मुताबिक चाकू की नोंक पर इस लड़की ने रेप जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। आरोपी लड़की यहीं नहीं रुकी उसने लड़के की सेक्स टेप भी बनाई जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।
2 of 5
घटना इस साल 11 जनवरी की है। जब स्मिथ ने सागीनाव टाउन में 19 साल के लड़के के साथ जबरन संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की लेस्टिन मैरी स्मिथ ने चाकू की नोंक पर युवक के साथ जबरदस्ती की। हालांकि मामले में अब स्मिथ का कहना है कि उसने सेक्स टेप डिलीट कर दिया था।
3 of 5
कोर्ट ने पूरे मामले में कहा कि लड़की ने पीड़ित की कार को भी बुरी तरह क्षति पहुंचाई है इसलिए उसे एक हजार डॉलर हर्जाने के रूप में पीड़ित पक्ष को देने होंगे। साथ ही 313 दिन जेल में बिताने की भी सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपको बता दें कि स्मिथ इससे पहले भी पहले दर्जे के अपराध के लिए जेल में जा चुकी है। रिपोर्ट के अनसुार स्मिथ ने जज को एक पत्र भेजा है जिसमें अपील की गई है कि वो उसे जेल में ना भेंजे। ये जानकारी स्मिथ के वकील ने दी है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं घटना को याद करते हुए पीड़ित पक्ष ने बताया कि वो पार्किंग में खड़ी अपनी कार की तरफ जा रहा था तभी स्मिथ जबरन उसकी कार में घुस गई। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में चाकू की नोंक पर उसे कार की पिछली सीट पर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उससे जबरन ओरल सेक्स किया। इस दौरान पूरी वारदात को स्मिथ कैमरे में कैद करती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।