बर्बरता और हैवानियत से दुनिया भर में अपना आतंक फैलाए बैठे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपना नया प्रोपेगंडा वीडियो जारी किया है। आईएस के ज्यातर वीडियो में जवान लड़कों को बर्बरता अपनाते हुए देखा जाता है। लेकिन इस बार उम्रदराज आतंकी दिख रहे हैं, जिन्होंने कैदियों के मुंह में राइफल की नाल लगाई हुई है।
वीडियो में दिखी ISIS आतंकियों की क्रूरता, कैदियों के मुंह में चलाई गोली
2 of 5
आईएस के उम्रदराज आतंकी
- फोटो : daily mail
इस वीडियो का नाम 'दीस आर माई फोरफादर्स' यानि 'ये हमारे पूर्वज हैं' रखा है। ये वीडियो सीरिया के देयर इजोर में बनाई गई है। इजोर इलाके को सीरिया की राजधानी रक्का के बाद आईएस आतंकियों का दूसार बड़ा गढ़ माना जाता है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक इस वीडियो में सफेद दाढ़ी वाले आतंकी जिन राइफलों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह दूसरे विश्व युद्ध के समय की है।
वीडियो में दिखी ISIS आतंकियों की क्रूरता, कैदियों के मुंह में चलाई गोली
ये राइफल दूसरे विश्व युद्ध के समय में सोवियत रूस में बनी थी। इस प्रोपेगेंडा वीडियो के जरिए एक बार फिर बर्बरता का संदेश दिया है और अपना खौफ बनाए रखने की कोशिश की है। वीडियो में आतंकियों ने चार कैदियों को कतार में घूटनों पर बैठाया हुआ है और उनके मुंह में राइफिल की नाल डाल रखी है।
वीडियो में दिखी ISIS आतंकियों की क्रूरता, कैदियों के मुंह में चलाई गोली
थोड़ी देर बाद वे राइफिल का ट्रिगर दबा देते हैं। वे हत्या करने के बाद चारों कैदियों की लाशों पर चढ़ भी रहे हैं। 16 मिनट के लंबे वीडियो में लड़ाई, आतंकियों को ट्रेनिंग, युवाओं को क्लास यानि भटकाते हुए दिखाया गया है।
वीडियो में दिखी ISIS आतंकियों की क्रूरता, कैदियों के मुंह में चलाई गोली
ये वीडियो तब सामने आया है जब आईएस के नए प्रवक्ता अबी-अल-हसन-अल-मुहाजिर ने यूरोप, अमेरिका और रूस को अपना निशाना बताया है। उसने वादा किया है कि वे इन देशों में जल्द ही हमला करेंगे। बता दें कि आइएस का पुराना प्रवक्ता सीरिया में 30 अगस्त को हवाई हमले में मारा गया था।
देखे वीडियो...
http://www.dailymail.co.uk/news/article-4002974/Geriatric-jihadis-use-Mosin-Nagant-M91-rifles-execute-prisoners-placing-victims-mouths-pulling-trigger-latest-evil-propaganda.html#v-7268086721793668589