दुनिया के इतिहास में कईं सीरियल किलिंग की वारदातें देखी गई हैं, लेकिन अमेरिका के ग्रीम स्लीपर की दास्तां चौंका देने वाली है। 100 से ज्यादा महिलाओं के अपनी हवस का शिकार बना मार देने वाले इस आरोपी का असली नाम डेविड फ्रैंकलिन जूनियर है और इसकी गिरफ्तारी के बाद जो सच सामने आया वह रोंगटे खड़े करने वाला है।
खबरों के अनुसार यह उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो देर रात रास्ते में भटक रही होती थी। गिरफ्तारी के बाद इस आरोपी के घर से 180 महिलओं की फोटो बरामद हुई हैं, जोकि दीवार पर लगी हुईं पाई गई। पुलिस जांच कर रही है कि यह महिलाएं इसका आने वाले टारगेट्स में से तो नहीं है।
आईए बताते हैं, ग्रीम स्लीपर की पूरी कहानी
2 of 9
डेबरा जैक्शन
- फोटो : mirror
सबसे पहला शिकार 1985 में 29 साल की डेबरा जैक्सन बनी। डेबरा के सीने पर तीन गोलियां मारी गई थी और उसकी लाश तीन दिन बाद बरामद की गई।
डेबरा की मौत के बाद कई लाशे मिली। इसमें एक हेनरिएटा वाइट (35) थी, जिसे दो गोलियां मारी गई और गद्दे में लपेट कर फेंक दिया गया।
4 of 9
ग्रीम स्लीपर
- फोटो : mirror
जनवरी 1987 में 23 साल की बारबरा वेयर का भी रेप कर सीने में गोली मारी गई। इस पीड़िता की लाश कूड़े के ढेर में पाई गई।
1987 के अप्रैल में बेरनीता स्पार्क्स, जो कि 26 साल की थी दुकान पर सामान लेने निकली, लेकिन घर नहीं लौटी, क्योंकि वह भी ग्रीम स्लीपर का शिकार बन गई थी। स्पार्क्स को भी गोली मार कूड़े के डब्बे में फेंक दिया गया था।