फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां का ब्वॉयफ्रेंड बना हैवान, बेसमेंट में 10 महीने की मासूम का किया रेप

Thu, 06 Oct 2016 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
girl raped by mother's boyfriend in America
- फोटो : daily mail

अमेरिका में 10 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रेप के बाद मासूम की हालत इतनी नाजूक थी कि मौत हो गई। दिल दहला देने वाली वारदात का आरोपी रयान टॉयलर मासूम की मां अमांदा अडकिन्स का ब्वॉयफ्रेंड है और उसने मासूम का रेप घर की बेसमेंट में किया। डेली मेल की खबर के अनुसार वह अमेरिका के कॉटजेविले, वेस्ट वर्जिनिया का रहने वाला है।



मासूम एम्लेइ की रेप और उसकी मौत ने पूरे परिवार और आस-पास के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे के बाद प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

girl raped by mother's boyfriend in America
minor raped

सुबह 4.30 बजे उठकर जब बच्ची को मां ढूंढने लगी तो मासूम बच्ची अपनी जगह से गायब थी। आधे घंटे बाद उसने घर के बेसमेंट में जो देखा, उसकी उसे कभी उम्मीद भी न रही होगी। अमांदा ने अपनी 10 महीने की मासूम को खून से लथपथ पाया। जरा भी देर न करते हुए वह उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई।

girl raped by mother's boyfriend in America
- फोटो : daily mail

मासूम एम्लेइ की जो हालत की गई थी उससे उसका बचना असंभव था। परिवार ने उसके ठीक होने के लिए फेसबुक पर दुआ के लिए पोस्ट भी डाले। लेकिन, बच्ची अपने साथ हुए दुष्कर्म और चोटें बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई। बच्ची के साथ ऐसा होने पर मां ने तुरंत 911 पर कॉल कर दिया था और पुलिस को सारे मामले की खबर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl raped by mother's boyfriend in America
minor raped - फोटो : daily mail

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करना शुरू किया। तभी आरोपी टॉयलर बेसमेंट में फर्श को साफ करता हुआ दिखा। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह क्या साफ कर रहा है तो उसने झूठ बोल दिया। लेकिन, बाद में पता चला कि वह बच्ची के खून को साफ कर रहा था और सबूत को मिटाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
girl raped by mother's boyfriend in America
minor raped - फोटो : daily mail

डब्लयूएसएजेड के अनुसार आरोपी के फेसबुक पर फोटो को देखा गया, जिसमें उसकी सेक्स के प्रति भावनाएं देखी गई थी। उसने फोटो के जरिए संदेश दिया कि उसे सेक्स के लिए पागल कहा जाने में उसे कोई आपत्ति नहीं है। बताते चले की आरोपी को सजा और 2 मीलियन डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed