फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते पर था हत्या का आरोप, डीएनए टेस्ट के बाद कोर्ट ने माना बेगुनाह

Mon, 13 Feb 2017 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
dog released from murder case by court in america

एक कुत्ते को हत्या मामले में आरोपों से बरी किया गया है। डीएनए टेस्ट के कोर्ट ने उसे बेगुनाह माना। दरअसल, उसे दो साल पहले हत्या का दोषी करार दिया गया था, लेकिन डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद वह इन आरोपों से मुक्त हो गया है। मामला अमेरिका का है और इस कुत्ते का नाम जेब है।



मीडिया की खबरों के मुताबिक जेब को पोमेरानियन नस्ल के अन्य कुत्ते की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेब के मालिक का नाम कैनेथ जॉब है, जो कि अमेरिकी एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। जेब इन्हीं की रखवाली करता है।दरअसल, पिछले साल जेब पर पड़ोस में रहने वाले एक दूसरे पालतू कुत्ते की हत्या का आरोप लगा था। 

पड़ोसी का कुत्ता मरा हुआ मिला था

dog released from murder case by court in america

घटना मिशिगन के डेट्रोएट शहर की है, जहां पिछले साल 24 अगस्त को पड़ोसी कुत्ता मरा हुआ मिला था। इस दौरान जब पोमेरानियन कुत्ते की मालकिन मौके पर पहुंची तो उसने जेब को वहां उसकी लाश के पास मौजूद पाया। पड़ोसी कुत्ता खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मालकिन को शक हुआ कि उसे किसी बड़े जानवर ने मारा है उसका शक वहां मौजूद जेब पर ही गया।

मालकिन ने अपने कुत्ते की हत्या का आरोप जेब पर लगाते हुए पुलिस में शिकायत कर दी। हैरान करने वाली बात है कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान हालात ये बन गए थे कि जेब को मौत की सजा सुना दी गई।

इसके बाद मामला दो साल तक उच्च अदालत में चला। अदालत ने सच जानने के लिए जेब का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए। ऐसा पहली बार था जब कोर्ट के सामने किसी कुत्ते का केस था और उसे सच जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराने के आदेश देने पड़े। हालांकि जल्द ही जेब उस समय बेगुनाह साबित हो गया जब मरे हुए कुत्ते से उसका कोई संबंध नहीं पाया गया। 

कोर्ट ने उसे आरोपों से मुक्त करते हुए उसके मालिक को सौंप दिया। जिसे पाकर वह काफी खुश हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed