फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women In Modi Cabinet: मंत्रिमंडल में कुल सात महिला मंत्री, तीन पहली बार; सबसे युवा महिला मंत्री की भी चर्चा

Mon, 10 Jun 2024 08:23 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 10 Jun 2024 08:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 11 मंत्रियों को जगह दी गई है। बिहार से आठ मंत्रियों को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी की नई टीम में सात महिला मंत्रियों को भी जगह मिली है। तीन को पहली बार मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
Women In Modi Cabinet Sitharaman annapurna devi Shobha Karandlaje Raksha Khadse and others
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल सात महिला मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है। इनकी चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि ये इस कैबिनेट में सबसे युवा महिला मंत्री हैं। इनके अलावा सावित्री ठाकुर और निमूबेन बंभानिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

पूर्व वित्त मंत्री पर प्रधानमंत्री का भरोसा कायम, एक बार फिर बनीं कैबिनेट मंत्री

Women In Modi Cabinet Sitharaman annapurna devi Shobha Karandlaje Raksha Khadse and others
पूर्व वित्त मंत्री सीतारमण से जुड़े रोचक तथ्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।

पांच साल पहले लालू का दामन छोड़ा; अब भाजपा की कद्दावर महिला नेताओं में गिनती

Women In Modi Cabinet Sitharaman annapurna devi Shobha Karandlaje Raksha Khadse and others
अन्नपूर्णा देवी से जुड़े रोचक तथ्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पांच साल पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी एक बार फिर मंत्री बनाई गई हैं। झारखंड की कोडरमा सीट से चुनाव जीतने के बाद संसद पहुंचीं अन्नपूर्णा की गिनती आज भाजपा की कद्दावर महिला नेताओं में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा करंदलाजे से जुड़ी प्रमुख बातें

Women In Modi Cabinet Sitharaman annapurna devi Shobha Karandlaje Raksha Khadse and others
शोभा करंदलाजे से जुड़ी प्रमुख बातें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा की महिला सांसद शोभा करंदलाजे पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं। उन्हें मंत्रिमंडल में एक बार फिर शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में शोभा के पास कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में युवाओं को भी तरजीह; रक्षा खड़से सबसे युवा महिला

Women In Modi Cabinet Sitharaman annapurna devi Shobha Karandlaje Raksha Khadse and others
प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में युवाओं को भी तरजीह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुईं खडसे दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। वह 37 साल की हैं और उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। उनसे पहले के. राम मोहन नायडू (36 वर्षीय) सबसे युवा मंत्री हैं। खडसे मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खड़से की बहू हैं। उनकी शादी निखिल खडसे से हुई थी। लेकिन निखिल की मृत्यु हो गई। निखिल ने साल 2013 में खुद को गोली मार ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed