{"_id":"56decf074f1c1b325c8b4570","slug":"why-a-tiny-pacific-country-is-suing-india-britain-and-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत समेत सभी परमाणु शक्ति संपन्न देशों के खिलाफ छोटे से देश ने खोला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत समेत सभी परमाणु शक्ति संपन्न देशों के खिलाफ छोटे से देश ने खोला मोर्चा
Tue, 08 Mar 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Mar 2016 06:39 PM IST
सार
मार्शल की ललकार
भारत को कटघरे में खड़ा किया
ब्रिटेन को भी दी चुनौती
कैसे निपट पाएंगे
विज्ञापन
1 of 9
परमाणु धमाका
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया का एक छोटा सा देश सबसे ताकतवर देशों के खिलाफ सीना तान के खड़ा हो गया है। मार्शल आइलैंड के नाम से जाना जाने वाले इस देश ने जिन ताकतवर देशों को चुनौती दी है उसमें अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, भारत, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान और इजराइल जैसे देश शामिल हैं। इन देशों की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं।
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में लगाई गुहार
2 of 9
मार्शल द्वीप
मार्शल आइलैंड ने इन देशों की इसी ताकत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में गुहार लगाकर ललकारने की कोशिश की है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और आखिर ऐसा क्या हो गया जिसने इस छोटे से देश को इन ताकतवर देशों के खिलाफ मोर्चा खोलने पर मजबूर होना पड़ा?
3 of 9
धमकों का विरोध
- फोटो : Getty Images
दरअसल, मार्शल आइलैंड ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में परमाणु हथियारों की दौड़ में शामिल भारत के खिलाफ इसको रोकने के लिए कारगर प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया। मार्शल ने भारत के अलावा आठ अन्य परमाणु शक्ति संपन्न देशों के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किए जिसमें से भारत. ब्रिटेन और पाकिस्तान के
खिलाफ ही सुनवाई तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीटी नियमों के उल्लंघन का आरोप
4 of 9
अंतरराष्ट्रीय अदालत
- फोटो : Getty Images
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इस मुद्दे पर सबसे पहले भारत को अपना पक्ष रखना है। इसके बाद पाकिस्तान और ब्रिटेन का नंबर आएगा। मार्शल आइलैंड का कहना है कि परमाणु शक्ति संपन्न इन देशों ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के नियमों का उल्लंघन किया है और परमाणु हथियारों के विकास पर रोक लगाने में नाकाम रहें हैं।
विज्ञापन
5 of 9
परमाणु संय़ंत्र
- फोटो : Getty Images
हालांकि, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ऐसे देश हैं जिन्होंने एनपीटी पर अब तक दस्तखत नहीं किए हैं। इसके अलावा इजराइल ने कभी यह कबूल नहीं किया कि वह परमाणु शक्ति संपन्न देश है। नौ परमाणु शक्ति संपन्न देशों के खिलाफ मार्शल आइलैंड का प्रतिनिधित्व कर रहे टोनी डीब्रम ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में कहा कि परमाणु धमाका उनसे करीब 200 किमी की दूरी पर हुआ। धमाके के बाद पूरा आकाश खून की तरह लाल हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।