Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Unlock 1: Various temples, mosques and Church opened form 8 june after lockdown, see photos
{"_id":"5eddee5f8ebc3e90a8333a59","slug":"unlock-1-various-temples-mosques-and-church-opened-form-8-june-after-lockdown-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0: कोरोना संकट के बीच फिर से खुले मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनलॉक 1.0: कोरोना संकट के बीच फिर से खुले मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थल, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
कालका जी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद आज से अनलॉक 1.0 के तहत गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुरूप धार्मिक स्थलों को फिर खोला गया है। इनमें नए नियमों के तहत प्रवेश दिया जा रहा है, जिसमें टोकन व्यवस्था का होना शामिल है।
खोले गए धार्मिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का उचित ध्यान रखा जा रहा है। तमाम सावधानियां बरतते हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, मंदिरों में प्रसाद आदि के वितरण पर रोक लगाई गई है। धार्मिक स्थलों के फिर से खुलने के बाद दिल्ली स्थित कालका जी मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
2 of 12
चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर को भी खोला गया
- फोटो : ANI
मंदिरों के फिर से खुलने के बाद लोग बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर को भी फिर से खोल दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने सामाजिक दूरी के मद्देनजर बांस की बल्लियों को लगाया है, ताकि भक्त मूर्तियों को स्पर्श न करें।
3 of 12
बंगला साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु
- फोटो : ANI
दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा को भी खोल दिया गया है। लोगों को मुख्य द्वार पर पहुंचने से पहले सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजेशन टनल (सुरंग) बनाई गई है। लोगों को बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
झंडेवालान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : ANI
दिल्ली के झंडेवालान मंदिर को भी गृह मंत्रालय के आदेश के बाद फिर से खोला गया है। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
5 of 12
लोधी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर
- फोटो : ANI
दिल्ली के लोधी रोड स्थित साईं बाबा मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु मास्क लगाए हुए नजर आए। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं ने एहतियातन ग्लव्स पहना हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।