देश में अनलॉक 1.0 के तहत सरकार ने आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए बकायदा गृह मंत्रालय की तरफ से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद से ही देश के अधिकतर धर्मस्थलों में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है।
2 of 8
सैनिटाइजेशन सुरंग
- फोटो : PTI
धर्मस्थलों में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं को सैनिटाइज करने के लिए देश के कई बड़े मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च प्रवेश द्वार पर सैनिटाइज टनल (सुरंग) बना रहे हैं। इसके अलावा कई धार्मिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए गोले भी बनाए जा रहे हैं, ताकि लोग इसमें खड़े होकर उचित दूरी बनाए रखें।
3 of 8
मंदिरों को साफ करते लोग
- फोटो : PTI
सरकार से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के लोधी रोड स्थित साईं मंदिर, झंडेवालान मंदिर, मुंबई की हाजी अली दरगाह, माहिम दरगाह और सिद्धिविनायक मंदिर, चेन्नई का आरसी चर्च, पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारा और भोपाल के वैष्मवधाम नवदुर्गा मंदिर आदि में सजावट का काम जारी रहा।
4 of 8
पूजा के लिए थाली ले जाते श्रद्धालु
- फोटो : PTI
वहीं, दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित सेंट थॉमस चर्च भी आठ जून को खुल जाएगा। चर्च प्रशासकों ने कहा कि चर्च में प्रवेश के लिए सामाजिक दूरी का उचित ख्याल रखा जाएगा, यहां सामाजिक दूरी के लिए योजना पर काम चल रहा है।
5 of 8
जामा मस्जिद को साफ करता व्यक्ति
- फोटो : PTI
दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के महंत जगन्नाथ दास ने कहा कि एक बार में पांच से 10 श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी। श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले पास लेना होगा, फिर सैनिटाइज टनल से गुजरना होगा। कोरोना के मद्देनजर मंदिर में प्रसाद का वितरण नहीं होगा।