फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आइजनहावर से ट्रंप तक: 73 साल में भारत दौरे पर आए सात अमेरिकी राष्ट्रपति

Sun, 23 Feb 2020 01:07 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 23 Feb 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
United States Presidents who visited India, Dwight D Eisenhower to Donald Trump
भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Social Media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अहमदाबाद में रोड शो और नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा और फिर दिल्ली का भी दौरा करेंगे। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप भारत आने वाले सातवें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।



United States Presidents who visited India, Dwight D Eisenhower to Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप-इमरान खान - फोटो : PTI

इससे पहले आजादी के बाद के 73 सालों में छह अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं। लेकिन, क्लिंटन की यात्रा से पहले सभी राष्ट्रपतियों ने भारत से ज्यादा पाकिस्तान को महत्व दिया था।
 

 

United States Presidents who visited India, Dwight D Eisenhower to Donald Trump
Dwight D Eisenhower-Jawaharlal Nehru - फोटो : US Emabssy

डी आइजनहावर, दिसंबर 1959
डी आइजनहावर भारत के दौरे पर आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। वह दिसंबर 1959 में भारत के चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए थे। इस दौरान आइजनहावर ने भारत की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था और ताजमहल देखने आगरा भी गए थे। उन्होंने इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को भी संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
United States Presidents who visited India, Dwight D Eisenhower to Donald Trump
Richard Nixon-Indira Gandhi - फोटो : Social Media

रिचर्ड निक्सन, जुलाई 1969
रिचर्ड निक्सन 31 जुलाई 1969 को भारत दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केवल 22 घंटे भारत में बिताए फिर वह पाकिस्तान चले गए। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से उनके संबंध अच्छे नहीं थे। निक्सन की यात्रा का उद्देश्य इंदिरा गांधी के साथ तनाव और अविश्वास कम करना था।

विज्ञापन
United States Presidents who visited India, Dwight D Eisenhower to Donald Trump
Richard Nixon-Indira Gandhi - फोटो : Social Media

तब अमेरिका के पाकिस्तान प्रेम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने खुलकर भारत को धमकी दी थी। इतना ही नहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान की सहायता के लिए प्रशांत महासागर में तैनात अपना सातवां बेड़ा भी भेजा था। लेकिन, रूस (सोवियत संघ समाजवादी गणराज्य) द्वारा भारत का समर्थन करने के बाद वह पीछे हट गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed