मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट पेश हो चुका है। इसमें अलग-अलग मंत्रालयों-विभागों से लेकर केंद्रीय योजनाओं के लिए आवंटन की घोषणा की गई है। ऐसे में अमर उजाला आपको बजट की विस्तृत जानकारी सिर्फ 12 इन्फोग्राफिक्स के जरिए दे रहा है।
मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट की बड़ी बातें
2 of 12
बजट एक नजर में।
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव का एलान कर दिया है। वित्त मंत्री ने राहत देते हुए एलान किया कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा।
बता दें पहले यह सीमा पांच लाख रुपये की थी
3 of 12
बजट एक नजर में।
- फोटो : Amar Ujala
क्या होगा फायदा: इससे नई व्यवस्था में शामिल होने वाले करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी। किसी व्यक्ति की अगर सालाना आमदनी नौ लाख रुपये है तो उसे 45 हजार रुपये ही टैक्स देना होगा। यह उसकी आमदनी का पांच फीसदी ही होगा। उसे 25 फीसदी कम टैक्स देना होगा। पहले जहां उसे 60 हजार रुपये टैक्स देना होता था। अब उसकी जगह 45 हजार ही टैक्स देना होगा। इसी तरह अगर किसी की 15 लाख की सालाना आमदनी है तो उसे 1.5 लाख रुपये ही टैक्स देना होगा। यह उसकी आमदनी का 10% होगा। उसे अब 20 फीसदी कम टैक्स चुकाना होगा। पहले उसे 1,87,500 रुपये टैक्स देना होता था।
4 of 12
बजट एक नजर में।
- फोटो : Amar Ujala
नया टैक्स स्लैब
- 0 से 3 लाख रुपये - शून्य
- 3 से 6 लाख रुपये - 5%
- 6 से 9 लाख रुपये - 10%
- 9 से 12 लाख रुपये - 15%,
- 12 से 15 लाख रुपये-20 %
- 15 लाख से ऊपर- 30%
जानें कितनी सैलरी पर कितना टैक्स देना पड़ेगा...
5 of 12
बजट एक नजर में।
- फोटो : Amar Ujala
इनकम टैक्स। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान।
आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...