भारत के पहले स्वदेशी बेसिक प्रशिक्षण विमान ‘हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर(एचटीटी)-40’ ने शुक्रवार को पहली उड़ान भरी। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की मौजूदगी में यह इस विमान की पहली उद्घाटन उड़ान भी थी।
स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से डिजाइन और विकसित किए गए दो सीट वाले एचटीटी-40 को ग्रुप कैप्टन सी सुब्रह्मण्यम और ग्रुप कैप्टन वेणुगोपाल ने करीब 10 से 15 मिनट एचएएल एयरपोर्ट पर उड़ाया।
स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान
इस विमान को सेना के तीनों अंगों के सभी फ्लाइंग कैडेट को पहले चरण का प्रशिक्षण देने के मकसद से विकसित किया गया है। काफी विलंब के बाद 31 मई को एचटीटी-40 ने पहली उड़ान भरी थी।
स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान
भारतीय वायुसेना 70 एचटीटी-40 विमानों का विनिर्माण करा सकती है। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी सरकार ने मेक इन इंडिया की पहल के साथ इसके लिए मदद उपलब्ध कराई है और इस विमान के संबंध में भारतीय वायुसेना का रुख बेहद सकारात्मक है।
स्वदेशी प्रशिक्षक विमान एचटीटी-40 ने भरी उड़ान
5 of 6
Defense Minister Manohar parrikar in HTT40
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बढ़ते आतंकी मुठभेड़ के बारे में कहा कि यह दर्शाता है कि किस प्रकार देश का खुफिया नेटवर्क बढ़ रहा है और आतंक विरोधी नेटवर्क पर नकेल कसी जा रही है।