आज से विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह करोड़ों की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। ईडी आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज से क्रिकेट विश्व कप का आगाज
2 of 11
विश्व कप 2023
- फोटो : अमर उजाला
आज से विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। राउंड रॉबिन स्टेज में 45 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि तीन मुकाबले नॉकआउट स्टेज के होंगे। यानी कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
मध्यप्रदेश और राजस्थान के दौरे पर पीएम मोदी
3 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ तो राजस्थान में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..
आप नेता संजय सिंह की आज कोर्ट में पेशी
4 of 11
आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : AMAR UJALA
दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए एएसआई ने चार सप्ताह का समय और मांगा
5 of 11
Gyanvapi ASI Survey
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे और उसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए चार सप्ताह का समय और मांगा है। इस मामले में प्रार्थना पत्र की प्रति विपक्षी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी को भी उपलब्ध करा दी गई है। मसाजिद कमेटी की ओर से आपत्ति आने के बाद गुरुवार को अदालत इस मामले में अपना आदेश सुनाएगी। पढ़ें पूरी खबर...