Top News: पीएम मोदी का असम दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ; अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर फिर किया हमला
पीएम मोदी का असम दौरा, 11,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी की अगवानी की। गुवाहाटी में पीएम मोदी खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए एक लाख मिट्टी के दीपक जलाए। पीएम भाजपा की राज्य कोर कमेटी से मुलाकात करेंगे और रविवार को लगभग 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
एएसआई ने पहली बार बनाया ज्ञानवापी का प्रामाणिक नक्शा
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने पहली बार ज्ञानवापी का प्रामाणिक नक्शा बनाया है। एएसआई के मुताबिक, जेम्स प्रिंसेप सहित अन्य ने जो नक्शे बनाए गए थे, वह काशी के लोगों से चर्चा या फिर उनसे बातचीत पर आधारित थे। नक्शे कल्पना के अनुसार बने थे, जिसे प्रामाणिक नहीं कहा जा सकता। यह पहला मौका है, जब वैज्ञानिक पद्धति से ज्ञानवापी और उसकी संरचनाओं की लंबाई-चौड़ाई का माप-जोख कर प्रामाणिक ब्योरा उपलब्ध कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
मैदानी इलाकों में अगले दो दिन बारिश
पहाड़ी क्षेत्रों समेत उत्तर पश्चिम के राज्य अभी एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उबरे भी नहीं थे कि दूसरे ने दस्तक दे दी। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार और सोमवार को इन पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, पंजाब, हरियाणा जैसे मैदानी राज्यों में कहीं मूसलाधार तो कहीं हल्की बारिश होगी और कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम के मिजाज में यह बदलाव कम से कम चार से पांच दिन महसूस किया जाएगा और इसके चलते ठंड बढ़ेगी और पारा भी लुढ़केगा। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बदली छा गई और पारा भी लुढ़का। पढ़ें पूरी खबर
हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका-यूके का संयुक्त हमला
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इसका असर मध्यपूर्व के अलग-अलग देशों में दिखाई दे रहा है। ईरान, जॉर्डन, सीरिया और हूती सहित अन्य देश और संगठन अमेरिका के खिलाफ हमलावर हैं। इस बीच अमेरिका ने हूती विद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और यूनाइडेट किंगडम ने शनिवार को हूती ठिकानों के खिलाफ हवाई और जमीन पर हमले किए। दोनों देशों ने हूती के 10 अलग-अलग ठिकानों पर 30 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया। हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया। बयान में उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लाल सागर में शांति स्थापित करना है। हम लाल साहर में तनाव कम करना चाहते हैं। हम विश्व के महत्वपूर्ण जलमार्गों मे से एक की रक्षा करने में संकोच नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर