प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की हृदय स्थली अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर और सरोवर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचेंगे। यात्रा से पहले प्रचंड ने कहा है कि वह नई दिल्ली के साथ दीर्घकालिक बिजली व्यापार के मुद्दे को उठाएंगे, उम्मीद है कि इस 'बाधा' को सुलझा लिया जाएगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने कल शाम होते होते करवट ले ली। पहले धूल भरी आंधी चली और फिर अचानक हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत का अहसास करवाया। मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर में रैली आज, नेपाल पीएम प्रचंड चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे भारत
पीएम मोदी की अजमेर में रैली आज, केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की हृदय स्थली अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर और सरोवर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। पुष्कर से लेकर अजमेर तक जगह-जगह पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए बीजेपी के नेता कार्यकर्ता पलक पावड़े बिछा कर तैयारी में जुटे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल पीएम प्रचंड चार दिवसीय यात्रा पर आज पहुंचेंगे भारत, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे वार्ता
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचेंगे। यात्रा से पहले प्रचंड ने कहा है कि वह नई दिल्ली के साथ दीर्घकालिक बिजली व्यापार के मुद्दे को उठाएंगे, उम्मीद है कि इस 'बाधा' को सुलझा लिया जाएगा। दिसंबर 2022 में नेपाल के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद 68 वर्षीय सीपीएन-माओवादी नेता का यह पहला विदेश दौरा है।
पढ़ें पूरी खबर...
Delhi-NCR में बारिश और बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशगवार, आज ओले गिरने के आसार
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने कल शाम होते होते करवट ले ली। पहले धूल भरी आंधी चली और फिर अचानक हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत का अहसास करवाया। मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण जून के पहले सप्ताह तक लू की स्थिति नहीं बनेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
पूर्व पीएम इमरान खान को राहत, लाहौर एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने आवास की तलाशी पर लगाई रोक
लाहौर में एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास की तलाशी वारंट को ‘अमान्य’ घोषित कर दिया। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, एटीसी जज अबहर गुल खान ने पीटीआई प्रमुख की याचिका पर सुरक्षित फैसला सुनाते हुए कहा कि एक बार का सर्च वारंट हमेशा के लिए नहीं होता है।
पढ़ें पूरी खबर...