दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पश्चिम भारत में कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिन भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। वह मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, एशिया कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: एशिया कप का आगाज आज से, कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे राहुल गांधी
उत्तर-पश्चिम भारत में कमजोर पड़ा मानसून
दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पश्चिम भारत में कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी और देश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। वह मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के लॉन्च के बाद परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 2,000 रुपये की नकद सहायता मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बतौरे मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
एशिया कप का आगाज आज से
एशिया कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान ने ओपनिंग मैच के लिए एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई पाकिस्तान की टीम में कुछ बदलाव किया है। इफ्तिखार अहमद और नसीम शाह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था। पढ़ें पूरी खबर
नीतीश की न के बाद खरगे हो सकते हैं विपक्ष के संयोजक
मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली संयुक्त विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक समावेशी गठबंधन (इंडिया) की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन्कार के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। एक लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी देने पर मंथन जारी है। पढ़ें पूरी खबर