फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NEP Dream11 Prediction Asia Cup 2023 India vs Nepal Playing XI Captain and Vice-Captain News in Hindi

PAK vs NEP: एशिया कप का आगाज आज से, पहले मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11 का एलान, इफ्तिखार-नसीम की वापसी

Wed, 30 Aug 2023 06:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Aug 2023 06:06 AM IST
सार

टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई पाकिस्तान की टीम में कुछ बदलाव किया है। इफ्तिखार अहमद और नसीम शाह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।

विज्ञापन
PAK vs NEP Dream11 Prediction Asia Cup 2023 India vs Nepal Playing XI Captain and Vice-Captain News in Hindi
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान ने ओपनिंग मैच के लिए एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई पाकिस्तान की टीम में कुछ बदलाव किया है। इफ्तिखार अहमद और नसीम शाह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन

 

पाकिस्तान ने तीन तेज गेंदबाजों के अलावा तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर्स को प्लेइंग-11 में रखा है। इसके अलावा टीम की बैटिंग भी काफी मजबूत दिख रही है। फखर जमान और इमाम उल हक ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सलमान अगहा दिखेंगे। लोअर ऑर्डर में शादाब खान और मोहम्मद नवाज भी बैटिंग कर सकते हैं। पेस अटैक में नसीम के अलावा शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, सलमान अगहा, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

नेपाल की संभावित प्लेइंग-11
कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में भारत और नेपाल के साथ है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है। इस बार एशिया कप हाईब्रिड फॉर्मेट में खेला जा रहा है। चार मैच पाकिस्तान में, जबकि सुपर फोर समेत नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। श्रीलंका की जमीन पर पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कैंडी में होगा। भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला दो सितंबर को
भारतीय टीम अपना पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी में खेलेगी। इसके बाद उसी मैदान पर चार सितंबर को उसका मुकाबला नेपाल से होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed