फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: स्मृति-राजनाथ आज भरेंगे पर्चा, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में नौ की मौत; देश-दुनिया की अहम खबरें

Mon, 29 Apr 2024 07:57 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Apr 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरान आज लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए आज पर्चा दाखिल करेंगे। उससे पहले भाजपा के नेता रोड शो करेंगे। उधर, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बड़े सड़क हादसे की खबर है, जहां नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, अमेरिका के विश्वविद्यालयों में फलस्तीन के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन तेज हो गए हैं। 200 छात्र गिरफ्तार किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2024 Updates On Amar Ujala
राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी आज करेंगे नामांकन। - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज के प्रत्याशी कौशल किशोर सोमवार को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह नौ बजे से सभी लोग एकत्रित होंगे और 10 राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट रवाना होंगे। वहीं, अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। अब सोमवार यानी आज नामांकन शुरू होगा और तीन मई तक चलेगा। भाजपा की स्मृति इरानी ने दो पर्चे लिए हैं। 29 को वह रोड शो के बाद नामांकन करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2024 Updates On Amar Ujala
Accident - फोटो : Amar Ujala

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: नौ लोगों की मौत, 23 घायल
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक मालवाहक वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो खबर है। जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था, मामले में उनकी अवैध गिरफ्तारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा संघवाद पर आधारित लोकतंत्र के सिद्धांतों पर हमला है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2024 Updates On Amar Ujala
माधवी लता। - फोटो : ANI

Interview: माधवी लता ने कहा- चुनाव के दौरान हैदराबाद में लगाएं यूपी के कर्मचारी
हैदराबाद से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता ने कहा कि अभी उनके दिमाग में बस एक ही मुद्दा है असदुद्दीन ओवैसी को उखाड़ फेंकने का...उनकी पतंग काटने का... फाड़ने का। उन्होंने कहा कि औरतों, पसमांदा, दलितों के लिए काम करना है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed