आज तेलंगाना में कई जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने किया। वहीं सिलक्यारा सुरंग में 15 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग भी रविवार को शुरू कर दी गई। यदि कोई बाधा नहीं आई, तो दो दिन में श्रमिकों तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अमेरिका के बर्लिंगटन में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों पर हमला हो गया। तीनों युवक घायल हैं। पुलिस का कहना है कि यह घृणा अपराध हो सकता है।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी तिरुपति पहुंचे
तेलंगाना में कई जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने किया। पीएम अपने तिरुपति दौरे के दौरान सोमवार सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शाम 7.40 बजे तिरुपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर उतरे। पढें पूरी खबर
3 of 11
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी
- फोटो : amar ujala
बाधा न आई तो श्रमिकों तक पहुंचने में लगेंगे दो दिन
सिलक्यारा सुरंग में 15 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग भी रविवार को शुरू कर दी गई। यदि कोई बाधा नहीं आई, तो दो दिन में श्रमिकों तक पहुंच सकते हैं। वहीं, 800 एमएम के पाइप में फंसे ऑगर मशीन के ब्लेड को हैदराबाद से मंगाए प्लाज्मा और लेजर कटर से काटा जा रहा है। पाइप से मशीन के मलबे को निकालने के बाद मैनुअल खोदाई भी शुरू की जाएगी। पाइप के जरिये बनाए जा रहे रास्ते में लगभग 10 मीटर तक ही खोदाई बाकी है, जिसके बाद श्रमिकों तक पहुंचा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
अमेरिका में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों को मारी गोली
अमेरिका के बर्लिंगटन में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों पर हमला हो गया। तीनों युवक घायल हैं। पुलिस का कहना है कि यह घृणा अपराध हो सकता है। तीनों युवक अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत बेहद नाजुक है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 14,000 से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
इस्राइल का दौरा करेंगे एलन मस्क
टेक उद्यमी एलोन मस्क, अगले हफ्ते इस्राइल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सोमवार को इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन इस्राइली नागरिकों से मुलाकात करेंगे जिनके रिश्तेदारों को हमास ने गाजा में बंधक बनाया था। साथ ही वह ऑनलाइन बढ़ती यहूदी विरोधी भावना से निपटने के लिए कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर देंगे। गौरतलब है कि मस्क हाल ही में एक्स पर एक जबरदस्त यहूदी-विरोधी ट्रॉप के समर्थन के लिए आलोचना झेल चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर