Top News: लोकआस्था के महापर्व छठ का अंतिम दिन आज, कोरिया के लिए रवाना हुए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे
आज यानी 20 नवंबर को छठ पूजा का आखिरी दिन है। चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन प्रातः काल उगते सूर्य को जल दिया जाता है। इसी के साथ छठ पर्व का समापन होता है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। पढ़ें पूरी खबर
बिल को मंजूरी मामले में तमिलनाडु-केरल की अपील पर सुनवाई आज
विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल पर जानबूझकर 'देरी' करने के आरोप लग रहे हैं। तमिलनाडु और केरल की सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों सरकारों की अलग-अलग याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी सोमवार को सुनवाई करेगा। दोनों राज्यपालों पर विधानसभाओं से पारित विधेयकों को मंजूरी देने में संबंधित राज्य के राज्यपालों पर बिना किसी वैध कारण के देरी का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
लगातार 10 जीत पर यह एक हार भारी
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व चैंपियन बनने का मौका चूक गई। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत के पास आईसीसी ट्रॉफी का एक दशक लंबा सूखा खत्म करने का मौका था, लेकिन रोहित की अगुआई वाली टीम ऐसा नहीं कर सकी। इस विश्व कप में भारत ने लगातार 10 मैच जीते थे, लेकिन 11वां मैच जीतने से चूक गया। भारत की इस हार के लिए टीम और कप्तान के कई फैसले जिम्मेदार थे। यहां हम इन्हीं के बारे में बात कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
पणजी में आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण की शुरुआत सोमवार से गोवा के पणजी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर नुसरत भरूचा, श्रेया घोषाल, सुखविंदर सिंह, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, श्रेया सरन सरीखे सितारों की प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। सारा अली खान और निर्देशक करण जौहर एक संवाद सत्र आयोजित करेंगे। इसमें ड्रामा थ्रिलर ए वतन मेरे वतन का पहला लुक जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर