एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमोत्तर भारत को भीषण सर्दी से राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि अब इस हफ्ते के अंत में आंधी-बारिश व ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 और 24 जनवरी को तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जर्मनी के लुएत्जेरथ में एक कोयला खदान के विस्तार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ग्रेटा के साथ अन्य जलवायु कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन देवभूमि में राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: अब बारिश, आंधी व ओले का अलर्ट, Delhi-NCR में आज भी शीत लहर, ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया गया
Weather Update : अब बारिश, आंधी व ओले का अलर्ट, Delhi-NCR में आज भी रहेगी शीत लहर
एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमोत्तर भारत को भीषण सर्दी से राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि अब इस हफ्ते के अंत में आंधी-बारिश व ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 और 24 जनवरी को तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 जनवरी को घना कोहरा व रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
Greta Thunberg: जर्मनी में कोयला खदान के विस्तार को लेकर विरोध के दौरान ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया गया
जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जर्मनी के लुएत्जेरथ (Luetzerath) में एक कोयला खदान के विस्तार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ग्रेटा के साथ अन्य जलवायु कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ग्रेटा थनबर्ग को थोड़ी देर हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की आज शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे बस्ती जिले में आयोजित होने वाले सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। इस खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी बीते दो साल से कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Bharat Jodo Yatra: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन देवभूमि में राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों सहित करीब 15,000 कार्यकर्ता शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...