फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: रूस ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन, जमीन के बदले नौकरी घोटाले में 14 आरोपियों की पेशी आज

Wed, 15 Mar 2023 07:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Mar 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 15 March-2023 updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका में टकराव के बीच रूस का एसयू-27 लड़ाकू विमान मंगलवार को एक अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर से टकरा गया। टकराने के बाद वह ड्रोन काला सागर में गिर गया। वहीं, जमीन के बदले नौकरी घोटाले में दाखिल आरोपपत्र में सीबीआई ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार को अपनी जमीन बेचने वाले अपात्र उम्मीदवारों को रेलवे के निर्धारित मानदंडों व प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए नौकरियां दी गईं। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में विशेष जज गीतांजलि गोयल ने सीबीआई के आरोपपत्र को संज्ञान में लेने के बाद हाल ही में लालू, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और 14 अन्य को बुधवार के लिए समन किया है। साथ ही उत्तराखंड विधानसभा में धामी सरकार का बजट आज पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News headline today important and big news stories of 15 March-2023 updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

रूस ने काला सागर में मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन, अमेरिका ने जताया सख्त विरोध
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका में टकराव के बीच रूस का एसयू-27 लड़ाकू विमान मंगलवार को एक अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर से टकरा गया। टकराने के बाद वह ड्रोन काला सागर में गिर गया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन को मार गिराया है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News headline today important and big news stories of 15 March-2023 updates on Amar Ujala
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव। - फोटो : PTI

जमीन के बदले नौकरी घोटाले में 14 आरोपियों की पेशी आज
जमीन के बदले नौकरी घोटाले में दाखिल आरोपपत्र में सीबीआई ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार को अपनी जमीन बेचने वाले अपात्र उम्मीदवारों को रेलवे के निर्धारित मानदंडों व प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए नौकरियां दी गईं। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में विशेष जज गीतांजलि गोयल ने सीबीआई के आरोपपत्र को संज्ञान में लेने के बाद हाल ही में लालू, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और 14 अन्य को बुधवार के लिए समन किया है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 15 March-2023 updates on Amar Ujala
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Budget Session: वित्त मंत्री आज पेश करेंगे करीब 79 हजार करोड़ का बजट
भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट बुधवार को पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 15 March-2023 updates on Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

जो बाइडन ने गन कल्चर रोकने से संबंधित नए कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
अमेरिका में बढ़ रही गन कल्चर को रोकने के लिए बाइडन प्रशासन ने कमर कस ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार (स्थानीय समय) को बंदूक के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने संबंधी एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश के तहत बंदूक की बिक्री के दौरान की जाने वाली पृष्ठभूमि की जांच की संख्या बढ़ाने के प्रयास को मजबूती मिलेगी।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed