उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर कई क्षेत्रों में 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही यूक्रेन के शहरों पर रूसी मिसाइल हमले लगातार जारी हैं। ऐसे ही एक मिसाइल हमले ने दक्षिण-पूर्वी शहर नीप्रो में एक अपार्टमेंट इमारत के एक हिस्से को नष्ट कर दिया जिसमें नौ लोग मारे गए और 64 अन्य घायल हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: फिर कड़ाके की ठंड, यूपी, पंजाब और बिहार में चलेगी शीत लहर, पीएम मोदी वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
Weather Update : फिर कड़ाके की ठंड, यूपी, पंजाब और बिहार में पांच दिन चलेगी शीत लहर
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में 16 से 20 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर कई क्षेत्रों में 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली समेत कुछ इलाकों में रविवार को भी ठंड बढ़ेगी। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री के बीच रहा। पढ़ें पूरी खबर...
Vande Bharat Express: पीएम मोदी आज 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदर्यराजन सिकंदराबाद स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Russia Ukraine War: रूस के मिसाइल हमले में नौ लोगों की मौत, 64 घायल
यूक्रेन के शहरों पर रूसी मिसाइल हमले लगातार जारी हैं। ऐसे ही एक मिसाइल हमले ने दक्षिण-पूर्वी शहर नीप्रो में एक अपार्टमेंट इमारत के एक हिस्से को नष्ट कर दिया जिसमें नौ लोग मारे गए और 64 अन्य घायल हो गए। द एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेंको का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गालुशचेंको ने कहा कि रूस की ओर से की जा रही गोलाबारी के कारण अधिकांश यूक्रेनी क्षेत्रों में आपातकालीन ब्लैकआउट की स्थिति है। पढ़ें पूरी खबर...
Nitin Gadkari: गडकरी को धमकी देने वाले शख्स की हुई पहचान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान हो गई है। नागपुर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमितेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जेल से धमकी मिल रही थी। कॉल करने वाला कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी जयेश कांथा है, जो कर्नाटक के बेलगावी जेल में बंद है। पढ़ें पूरी खबर...