प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के साथ-साथ यूएई का भी दौरा करेंगे। 13 और 14 को पीएम फ्रांस में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बास्तील दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित है। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतारा जा सकता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज (13 जुलाई) से तमिलनाडु के ऊटी में होगी। इस अहम वार्षिक बैठक में संघ शताब्दी वर्ष से जुड़ी योजनाओं व नीतियों को अंतिम रूप देगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी फ्रांस के लिए हुए रवाना, चंद्रयान 3 के लॉन्च में सिर्फ कुछ घंटे शेष, ऊटी में RSS की बैठक
फ्रांस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के साथ-साथ यूएई का भी दौरा करेंगे। 13 और 14 को पीएम फ्रांस में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बास्तील दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। फ्रांस के बाद 15 जुलाई को पीएम मोदी यूएई जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
चंद्रयान-3 के लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू
चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित है। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतारा जा सकता है। प्रक्षेपण को लेकर मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया गया। बृहस्पतिवार को उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर मिशन की तैयारी का विश्लेषण पूरा कर लिया गया है। इसरो के बोर्ड ने भी प्रक्षेपण की अनुमति दे दी है। पढ़ें पूरी खबर
ऊटी में आज से शुरू होगी आरएसएस के प्रचारकों की वार्षिक बैठक
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज (13 जुलाई) से तमिलनाडु के ऊटी में होगी। इस अहम वार्षिक बैठक में संघ शताब्दी वर्ष से जुड़ी योजनाओं व नीतियों को अंतिम रूप देगा। इसके अलावा शताब्दी वर्ष तक शाखाओं की संख्या एक लाख तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक समरसता अभियान की समीक्षा करेगा। पढ़ें पूरी खबर
भारतीय प्रवासियों से जयशंकर ने कहा- भारत की छवि आप गढ़ते हैं
विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान जकार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत सरकार ने लोगों के जीवन को कठिन बनाने वाले नियमों को विनियमों को बदल दिया है। जयशंकर ने भारतीय प्रवासियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत की विकास कहानी में आप सभी भी भाग लें। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भारत में हो रहे बदलावों के बारे में बात की। पढ़ें पूरी खबर