फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   annual meeting of the Rashtriya Swayamsevak Sangh pracharaks to be held in Ooty

RSS Meeting: ऊटी में आज से शुरू होगी आरएसएस के प्रचारकों की वार्षिक बैठक, यूसीसी समेत इन मुद्दों पर चर्चा संभव

Thu, 13 Jul 2023 06:52 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 Jul 2023 06:52 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक इस साल 13 जुलाई से 15 जुलाई तक कोयंबटूर के पास तमिलनाडु के ऊटी (जिला नीलगिरी) में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
annual meeting of the Rashtriya Swayamsevak Sangh pracharaks to be held in Ooty
सुनील आंबेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज (13 जुलाई) से तमिलनाडु के ऊटी में होगी। इस अहम वार्षिक बैठक में संघ शताब्दी वर्ष से जुड़ी योजनाओं व नीतियों को अंतिम रूप देगा। इसके अलावा शताब्दी वर्ष तक शाखाओं की संख्या एक लाख तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक समरसता अभियान की समीक्षा करेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, संघ द्वारा चिन्हित 45 प्रातों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र और सह क्षेत्र प्रचारक, अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं। हर साल होने वाली इस बैठक में संघ आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही बीती बैठक में लिए गए निर्णयों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करता है।
विज्ञापन


समरसता अभियान की समीक्षा
बहुसंख्यक समाज में समरसता स्थापित करने के लिए संघ ने एक गांव एक कुंआ, एक गांव एक श्मशान जैसे कई अभियानों की शुरुआत की गई थी। बैठक में इन अभियानों का फीडबैक लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन अभियानों की कार्यप्रणाली में बदलाव लाया जाएगा। इसके अलावा समान नागरिक संहिता मामले में भी संघ अपना स्पष्ट दृष्टिकोण सामने रखेगा। संघ सूत्रों का कहना है कि बीते साल झुंझनू में हुई बैठक में प्रतिदिन लगने वाली शाखाओं की संख्या एक लाख करने का संकल्प लिया था, जिसकी भी समीक्षा होगी। इसके अलावा स्वाबलंबी भारत अभियान की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों पर भी होगा मंथन
इस बैठक में आठ-नौ महीने बाद होने जा रहे लोकसभा चुनाव और उससे पहले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावों पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि यह बैठक दक्षिण भारत के तमिलनाडु में बुलाई गई है, जहां भाजपा अरसे से विस्तार की संभावना तलाश रही है।


यह हर साल होने वाली संघ की अहम बैठक है। इसमें संघ के सभी पदाधिकारियों के साथ इससे जुड़े सभी संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से इस साल हुए संघ शिक्षा वर्गों की समीक्षा, संघ शताब्दी कार्य विस्तार योजना पर होने वाला विकास, शाखा स्तर के सामाजिक कार्यों का ब्योरा और बदलाव के अनुभवों का आदान प्रदान होगा। आने वाले समय में संघ किन चीजों पर जोर देगा, उसका क्या एजेंडा होगा, इस पर भी चर्चा होगी। - सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed