हिंदू सर्वजातीय महापंचायत रविवार को होगी। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी लोग आने की उम्मीद है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आयोजन स्थल पर 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। इंदौर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने फर्जी संघ के पत्र के आधार पर ट्वीट करने के मामले में प्रियंका की शिकायत संयोगितागंज थाने में की गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: नूह हिंसा के बाद पलवल हिंदू सर्वजातीय महापंचायत आज, भारतीय हॉकी टीम ने जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
पलवल में हिंदू सर्वजातीय महापंचायत आज
हिंदू सर्वजातीय महापंचायत रविवार को होगी। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी लोग आने की उम्मीद है। गांव-गांव में कुछ लोगों द्वारा चिट्ठी देकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। पिछले कई दिन से यह आह्वान सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है। महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में कोई भड़काऊ बयानबाजी नहीं की जाएगी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक और इलाके में अमन शांति बनाए रखने के लिए की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
राजधानी में फुल ड्रेस रिहर्सल आज, कई रास्ते बंद
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आयोजन स्थल पर 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा में कोई कोताही न हो इसकी समीक्षा के लिए रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री के रूट से लेकर लाल किले के आसपास कई किलोमीटर के दायरे पर सुरक्षाकर्मी व खुफिया एजेंसियां नजर रखेंरी। लाल किले के आसपास पर 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। केवल आपातकालीन और विशेष लेबल वाले वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। पढ़ें पूरी खबर
50 प्रतिशत कमीशन ट्वीट मामले में इंदौर में प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग वाले ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। इंदौर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने फर्जी संघ के पत्र के आधार पर ट्वीट करने के मामले में प्रियंका की शिकायत संयोगितागंज थाने में की गई। रात को पुलिस ने प्रियंक गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व मंत्री अरूण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इन पर आरोप है कि फर्जी संगठन और पत्र के आधार पर ट्वीट किए गए। पढ़ें पूरी खबर
भारत 1-3 से पिछड़ रहा था, एक मिनट में दाग दिए दो गोल
भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। मलयेशिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीता और चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है। पढ़ें पूरी खबर