देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। आज नीति आयोग की राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के साथ बैठक होगी। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष केसीआर ने कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी बेटी और विधायक के कविता को जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही अमेरिका में नया बैंकिंग संकट शुरू हो गया है। वहां की शीर्ष 16 बैंकों में शुमार सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को नियामक ने तत्काल बंद कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: H3N2 वायरस हुआ जानलेवा, नीति आयोग की राज्यों के साथ बैठक आज, KCR की बेटी को ED कर सकती है गिरफ्तार
H3N2 वायरस हुआ जानलेवा: नीति आयोग की राज्यों के साथ बैठक आज
देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक एच3एन2 सहित विभिन्न फ्लू से संक्रमित तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें से 1,245 मरीज जनवरी में मिले थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों को बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। आज नीति आयोग की राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के साथ बैठक होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
बीआरएस एमएलसी कविता को आज ईडी कर सकती है गिरफ्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को केंद्र पर अपने नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। केसीआर ने कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी बेटी और विधायक के कविता को जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में नया बैंकिंग संकट, सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला
अमेरिका में नया बैंकिंग संकट शुरू हो गया है। वहां की शीर्ष 16 बैंकों में शुमार सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को नियामक ने तत्काल बंद कर दिया है। तकनीकी स्टार्टअप को कर्ज देने के लिए मशहूर एसवीबी फाइनेंसियल ग्रुप के संकट ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में शुक्रवार को हलचल मचा दी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट आ गई।
पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस नेता जयराम ने कहा, कविता अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रही हैं भूख हड़ताल
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विपक्षी दलों को लामबंद करने की कोशिश पूरी होती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस एमएलसी के कविता द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर शुरू की गई भूख हड़ताल अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है।
पढ़ें पूरी खबर...