फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज, बारिश से 24 घंटे में 44 मौतें, GST परिषद में कई फैसलों पर लगेगी मुहर

Tue, 11 Jul 2023 07:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 july 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आज आएंगे। 22 जिला परिषदों, 9730 पंचायत समितियों और 63,229 ग्राम पंचायतों की लगभग 928 सीटों के लिए आठ जुलाई को एक चरण में मतदान हुआ था। वहीं, मूसलाधार बारिश और बाढ़ से उत्तर भारत के सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में भारी तबाही हुई है। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे में विभिन्न राज्यों में 44 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक आज नई दिल्ली में होगी। इसमें ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान, उपयोगी वाहनों की परिभाषा, पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के नियमों को सख्त करने पर विचार किया जा सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 july 2023 Updates On Amar Ujala
West Bengal Panchayat Election - फोटो : Social Media

बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज
पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आज आएंगे। 22 जिला परिषदों, 9730 पंचायत समितियों और 63,229 ग्राम पंचायतों की लगभग 928 सीटों के लिए आठ जुलाई को एक चरण में मतदान हुआ था। इस दौरान राज्यभर में हुई हिंसा की घटनाओं में करीब 20 लोग मारे गए थे। जिसके कारण राज्य चुनाव आयोग ने 19 जिलों के 697 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया था। सोमवार को पुनर्मतदान के दौरान भी छिटपुट हिंसा हुई। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 july 2023 Updates On Amar Ujala
जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

आठ राज्यों में बाढ़ और बारिश का कहर, 24 घंटे में 44 मौतें
मूसलाधार बारिश और बाढ़ से उत्तर भारत के सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में भारी तबाही हुई है। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। पहाड़ टूट रहे हैं और सड़कें बह रही हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे में विभिन्न राज्यों में 44 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 july 2023 Updates On Amar Ujala
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक आज
जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक आज नई दिल्ली में होगी। इसमें ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान, उपयोगी वाहनों की परिभाषा, पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के नियमों को सख्त करने पर विचार किया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में सिनेमाघारों में परोसे जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों और कैंसर के इलाज में उपयोगी दवा के आयात पर छूट दी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 july 2023 Updates On Amar Ujala
Turkey Agrees To Back Swedens NATO Bid - फोटो : सोशल मीडिया

स्वीडन के नाटो में शामिल होने का रास्ता साफ
स्वीडन के उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने नाटो सदस्यता के लिए स्वीडन के प्रस्ताव को ग्रैंड नेशनल असेंबली में आगे बढ़ाने और उसका समर्थन करने पर सहमति जताई है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने नए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed