फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, अदालत में सोरेन की पेशी, झारखंड बंद का आह्वान

Thu, 01 Feb 2024 07:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 01 Feb 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (एक फरवरी को) लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज होंगे इसके अलावा,  वहीं, झारखंड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को कई आदिवासी संगठनों ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2024 Updates On Amar Ujala
निर्मला सीतारमण। - फोटो : Social Media

लगातार छठा बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (एक फरवरी को) लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज होंगे। वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में शामिल हो जाएंगी। सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जो जुलाई 2019 से अब तक पांच पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने सर्वाधिक 10 बार बजट पेश किए थे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2024 Updates On Amar Ujala
हेमंत सोरेन गिरफ्तार। - फोटो : Social Media

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पीएमएलए कोर्ट में पेशी आज,
जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंंत्री हेमंत सोरेन को आज रांची के विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले में आगे की पूछताछ के लिए सोरेन की रिमांड की मांग करेगा। ईडी टीम ने बुधवार रात सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले ईडी की हिरासत में ही सीएम हेमंत ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2024 Updates On Amar Ujala
हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

पूर्व सीएम सोरेन की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन
झारखंड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को कई आदिवासी संगठनों ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने बताया कि करीब 20 संगठन इस आह्वान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, ईडी के साथ सहयोग करने के बावजूद हेमंत सोरेन का गिरफ्तार कर लिया गया। हम इसका विरोध करते हैं। हालांकि, इस बंद से स्कूलों को बाहर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2024 Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : Twitter

गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने कहा- समझौते की भीख नहीं लूंगा
हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सोरेन ने एक्स पर एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं हार नहीं मानूंगा। हर पल लड़ा हूं, मैं हर पल लड़ूंगा। बता दें, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सीएम पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अब परिवहन मंत्री चंपई सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। विधायक दल की बैठक में उन्हें प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed