फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant Soren Arrest by ED EX Jharkhand CM says i will not Compromise I will fight

Hemant Soren Arrest: गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने कहा- समझौते की भीख नहीं लूंगा, मैं लड़ा हूं और लड़ूंगा

Thu, 01 Feb 2024 02:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 01 Feb 2024 02:54 AM IST
सार

हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं हार नहीं मानूंगा। हर पल लड़ा हूं, मैं हर पल लड़ूंगा। बता दें, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सीएम पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Hemant Soren Arrest by ED EX Jharkhand CM says i will not Compromise I will fight
हेमंत सोरेन गिरफ्तार। - फोटो : Social Media

विस्तार

हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सोरेन ने एक्स पर एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं हार नहीं मानूंगा। हर पल लड़ा हूं, मैं हर पल लड़ूंगा। बता दें, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सीएम पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अब परिवहन मंत्री चंपई सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। विधायक दल की बैठक में उन्हें प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

गिरफ्तारी के बाद सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि- 
यह एक विराम है। जीवन महासंग्राम है। हर पल लड़ा हूं। हर पल लड़ूंगा। पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं।

क्या हार में, क्या जीत में। किंचित नहीं भयभीत मैं। लघुता न अब मेरी छुओ। तुम हो महान, बने रहो।

अपने लोगों के हृदय की वेदना। मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं। हार मानूंगा नहीं।

जय झारखण्ड!

प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी का कहना है कि हमारे पास सोरेन के खिलाफ पर्याप्त ट्वीट है। सोरेन ने झारखंड में जांच के तहत जमीन के कुछ टुकड़े हड़प लिए थे, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए दूसरों द्वारा अवैध रूप से हासिल किए गए थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार रात झारखंड उच्च न्यायालय का रूख किया। सोरेन की याचिका पर आज सुबह 10.30 बजे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।  

सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन गिरफ्तार
बता दें, बुधवार को धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोरेन से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के तुरंत बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था।

चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया
सीएम आवास पर जुटे विधायकों ने चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना। पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन पर आम सहमति बनी। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि नए सीएम के तौर पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है। इस बीच झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 47 विधायकों के समर्थन से झारखंड में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है, जिन्होंने हमें बुलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed