मध्यप्रदेश के सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए बचाव अभियान बीते मंगलवार से जारी है। वहीं, इस साल अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ तेजी से एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। साथ ही अफगानिस्तान में बुधवार को एक वैन खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ बच्चों और 12 महिलाओं समेत 24 लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने के लिए अभियान जारी, 'बिपरजॉय' गंभीर चक्रवाती तूफान में हुआ तब्दील
सृष्टि को बचाने के लिए सेना का अभियान जारी, 300 फीट गहरे बोरवेल में फंसी है बच्ची
मध्यप्रदेश के सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए बचाव अभियान बीते मंगलवार से जारी है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान वह बाहर बने बोरवेल में जा गिरी। परिजनों का कहना है कि उन्हें खुले बोरवेल की जानकारी नहीं थी।
पढ़ें पूरी खबर...
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गंभीर चक्रवाती तूफान में हुआ तब्दील, मानसून की धीमी शुरुआत की संभावना
इस साल अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ तेजी से एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विज्ञानियों ने केरल में मानसून की ‘‘धीमी’’ शुरुआत होने और इसके दक्षिणी प्रायद्वीप के आगे ‘‘कमजोर’’ प्रगति करने का पूर्वानुमान लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर...
उत्तरी अफगानिस्तान में खाई में गिरी वैन, आठ बच्चों समेत 24 की मौत
अफगानिस्तान में बुधवार को एक वैन खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ बच्चों और 12 महिलाओं समेत 24 लोगों की मौत हो गई। सर-ए-पोल प्रांत के पुलिस प्रवक्ता दीन मोहम्मद नजारी ने बताया कि चालक की लापरवाही से वैन सड़क से खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण अफगानिस्तान में आए दिन हादसे होते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस: फोन की ‘स्मार्ट’ लत, मस्तिष्क की दुश्मन
नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. केबी शंकर बताते हैं कि डिजिटल स्क्रीन का संबंध सीधे मस्तिष्क और उससे जुड़े विकारों से है। इसे लेकर अब तक कई अध्ययन भी सामने आए हैं। हालांकि, जिस तरह कुछ साल पहले तक फेफड़े के कैंसर और धूम्रपान के बीच संबंध स्थापित नहीं हुआ था, उसी तरह फोन और ब्रेन ट्यूमर के बीच संबंध विधिवत स्थापित नहीं है, लेकिन अगले 5-10 साल में यह प्रमाणित हो जाएगा कि मोबाइल फोन की वजह से इसके मामले बढ़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...