पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 8वें रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद से जुड़ी याचिकाओं और मौजूदा नियामक उपायों को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की समिति पर आज फैसला सुनाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड विधानसभा चुनाव के आज आएंगे नतीजे, पीएम मोदी रायसीना संवाद का करेंगे उद्घाटन
त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड में किसकी बनेगी सरकार? आज आएंगे नतीजे
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे, जबकि मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज रायसीना डायलॉग का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 8वें रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगी। रायसीना संवाद में 100 से अधिक देशों के मंत्री, पूर्व प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत की हस्तियां, पत्रकार, विद्वान और रणनीतिक विशेषज्ञ भाग लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद से जुड़ी याचिकाओं और मौजूदा नियामक उपायों को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की समिति पर आज फैसला सुनाएगा। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने 17 फरवरी को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले पीठ ने केंद्र की तरफ से विशेषज्ञों के नाम वाले सुझाव सीलबंद लिफाफे में लेने से इनकार कर दिया था।
पढ़ें पूरी खबर...
CEC और ECs की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम जैसी प्रणाली की मांग पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम जैसी व्यवस्था बनाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर आज अपना फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ अपना फैसला सुना सकती है। पीठ में न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार शामिल हैं। पीठ ने पिछले साल 24 नवंबर को इस मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पढ़ें पूरी खबर...