अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने अपने 20,000 करोड़ रुपये के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को रद्द कर दिया है। कंपनी ने बुधवार देर शाम शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी दी है। वहीं, सैमसंग ने Samsung Galaxy Unpacked 2023 में Samsung Galaxy S23 सीरीज के तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। साथ ही बहुप्रतीक्षित आयकर में रियायत देश की सियासत को नया मोड़ देगी। मोदी सरकार ने अपने इस कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट में उन सभी वर्गों तक पहुंचने की कोशिश की है जिनकी 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका रहने वाली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: अदाणी समूह ने वापस लिया 20 हजार करोड़ का FPO, सैमसंग ने S23 सीरीज के तीन स्मार्टफोन किए लॉन्च
Adani Group: अदाणी समूह ने वापस लिया 20 हजार करोड़ का FPO, लौटाएगा निवेशकों का पैसा
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने अपने 20,000 करोड़ रुपये के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को रद्द कर दिया है। कंपनी ने बुधवार देर शाम शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपने एफपीओ के हिस्से के रूप में प्राप्त आय को वापस कर देगी, जिसे मंगलवार को कॉर्पोरेट्स और विदेशी निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर समर्थन दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
Samsung Galaxy S23 Series: 200 मेगापिक्सल स्पेस जूम के साथ लॉन्च
सैमसंग ने Samsung Galaxy Unpacked 2023 में Samsung Galaxy S23 सीरीज के तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। गैलेक्सी एस23 सीरीज के तहत तीन फोन पेश किए गए हैं जिनमें Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। Samsung Galaxy S23 को कई सारे बदलावों के साथ पेश किया है जिनमें रिसाइकल मैटेरियल भी शामिल हैं। आसान भाषा में कहें तो सैमसंग ने Samsung Galaxy S23 सीरीज के फोन को तैयार करने में रियाइकल मैटेरियल का पूरा इस्तेमाल किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Tax Slab: देश की सियासत को नया मोड़ देगी आयकर में मिली रियायत
बहुप्रतीक्षित आयकर में रियायत देश की सियासत को नया मोड़ देगी। मोदी सरकार ने अपने इस कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट में उन सभी वर्गों तक पहुंचने की कोशिश की है जिनकी 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका रहने वाली है। मोदी सरकार के इस बजट में अर्थनीति के ढांचे को मजबूती देने के साथ देश की राजनीति को बदलने में भी संतुलन बैठाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
निर्मला सीतारमण का 5वां बजट: रोजगार सृजन के लिए सरकारी खर्च पर भरोसा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के आम बजट में समाज के हर वर्ग को राहत देने, राजकोषीय घाटे को काबू में रखने और इन सबके बीच अर्थव्यवस्था को गति देने की कोशिश पूरी दक्षता से की है। बजट में मध्य वर्ग, कृषि, पर्यटन के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...