प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्तमान राष्ट्रपति कोविंद को विदाई भोज देंगे। समाज में समतावाद और अखंडता के पैरोकार व जमीन से उठकर देश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद अब राष्ट्रपति भवन से विदाई लेने की तैयारी में हैं। वहीं, राजधानी में गुरुवार को लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही नौकरी के लिहाज से दुनियाभर के शीर्ष-10 कंपनियों में से भारत की पांच कंपनियां शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: रामनाथ कोविंद की विदाई की तैयारी, दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, पढ़ें अहम समाचार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्तमान राष्ट्रपति कोविंद को विदाई भोज देंगे। समाज में समतावाद और अखंडता के पैरोकार व जमीन से उठकर देश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद अब राष्ट्रपति भवन से विदाई लेने की तैयारी में हैं। 25 जुलाई, 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के बने कोविंद का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। दो वर्ष का समय कोविड महामारी में बीतने के बाद भी उनके कार्यकाल को कई अहम उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
राजधानी में बृहस्पतिवार को लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि, बादलों की छाए रहने की वजह से सूरज के तेवर नरम रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
नौकरी के लिहाज से शीर्ष-10 में भारत की पांच कंपनियां
नौकरी करने के लिहाज से भारत में माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। हालांकि, ऐसी शीर्ष-10 कंपनियों में से 5 घरेलू हैं। मर्सिडीज बेंज इस मामले में दूसरे स्थान और अमेजन इंडिया तीसरे स्थान पर है। रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2022 की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 में टाटा समूह की तीन कंपनियां हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अब ज्यादा अस्पतालों में मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
अब ज्यादा-से-ज्यादा अस्पतालों में मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। भारतीय बीमा विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों को मर्जी से अस्पतालों को पैनल में शामिल करने की आजादी दी है। कंपनियों को बोर्ड स्तर पर एक नीति बनानी होगी। उसके बाद वे किसी भी अस्पताल को पैनल में ला सकती हैं। इस फैसले से कैशलेस सुविधाओं के नियमों को आसान बना दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...