अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक हमलावर ने एक छत से लोगों पर गोलियां बरसाईं इसमें छह लोगों की मौत हो गई, 57 घायल हो गए। वहीं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। साथ ही आज कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी छह मरे, पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, पढ़ें अहम समाचार
अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान फायरिंग, छह मरे
अमेरिकी के शिकागो में हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान एक घर की छत से गोलियां बरसाए जाने से छह लोगों की मौत हो गई, 57 घायल हो गए। वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी फैल गई। दहशत के कारण परेड देखने आए लोग सामान छोड़कर भाग खड़े हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। जबकि विद्यार्थी बुधवार को बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख पाएंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने इसकी पुष्टि की और बताया कि परिणाम घोषित करने के लिए सभी तैयारियां पूर कर ली गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज सुबह पंजाब कैबिनेट की बैठक
पंजाब मंत्रिमंडल में सोमवार को पांच नए मंत्रियों को जगह दी गई है लेकिन इस विस्तार के दौरान भी कई ऐसे विधायक छूट गए, जो दूसरी बार विधायक चुने गए हैं और नवनिर्वाचित विधायकों के मुकाबले ज्यादा अनुभव रखते हैं। इस संबंध में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके सभी 92 विधायक हीरे हैं और उन्हें जल्दी ही अन्य जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश
राजधानी में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मानसून वाले बदरा रूक-रूक कर दिल्ली के ऊपर आसमान में सिर्फ डेरा डाल आगे बढ़ रहे हैं। बारिश न होने की वजह से तेज धूप व नमी वाली हवा से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे यानि बुधवार को मानसून की बारिश एक बार फिर गर्मी के तेवर ढीले कर सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...