फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Independence Day parade in Highland Park Chicago erupted in panic when shots were fired about 10 minutes

Highland Park Shooting: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान फायरिंग, छह मरे, हिरासत में हमलावर, बाइडन ने जताया दुख

Tue, 05 Jul 2022 07:16 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 07:16 AM IST
सार

शिकागो के उत्तरी उपनगर इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान उस समय दहशत फैल गई, जब परेड शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद ही गोलियां चलाई गईं। 

विज्ञापन
Independence Day parade in Highland Park Chicago erupted in panic when shots were fired about 10 minutes
शिकागो में स्वतंत्रता परेड के दौरान फायरिंग - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी के शिकागो में हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान एक घर की छत से गोलियां बरसाए जाने से छह लोगों की मौत हो गई, 57 घायल हो गए। वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी फैल गई। दहशत के कारण परेड देखने आए लोग सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। ताजा जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस के मुताबिक, परेड स्थल से जान बचाकर निकले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने खून में तरबतर कई लाशें देखी हैं। शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। महज 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया। 
विज्ञापन


18 से 20 साल का श्वेत युवक है हमलावार : शेरिफ
ताजा जानकारी के मुताबिक, लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने संदिग्ध के हुलिए के बारे में खुलासा किया है। इसमें बताया है कि संदिग्ध हमलावर का रंग गोरा और उम्र करीब 18-20 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को हाईलैंड पार्क में देखा गया है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस वारदात में अब तक करीब छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

आरोपी की पहचान हुई
एफबीआई ने हाईलैंड पार्क में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का फोटो जारी किया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध का नाम रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी है। इसकी लंबाई पांच फुट 11 इंच है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।



राष्ट्रपति बाइडन ने जताया दुख
इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में हुई गोलीबारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर एक अमेरिकी समुदाय के ऊपर फिर से हुई बंदूक हिंसा से स्तब्ध हूं। मैंने शूटर की तत्काल खोज में सहायता के लिए संघीय कानून प्रवर्तन को आदेश दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में बंदूक को लेकर कानून में लगभग तीस वर्षों में पहले बंदूक सुधार कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसमें ऐसे कार्य शामिल हैं जो जीवन को बचाएंगे। लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है, और मैं बंदूक हिंसा की महामारी से लड़ना नहीं छोड़ूंगा।

चीख-पुकार और भगदड़
गोलीबारी होते ही परेड में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। सन टाइम्स ने घटना का वीडियो भी जारी किया है। इसमें लोग बुरी तरह चीखते हुए बदहवास भागते दिख रहे हैं। एक महिला जीना ट्रोइयानी पांच साल के बेटे के साथ परेड रूट पर पहुंचीं तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने इसे परेड के लिए हो रही आतिशबाजी समझा। लेकिन लोगों को चिल्लाते हुए भागते देखा तो जीना तत्काल अपने बेटे को लेकर अपनी कार लेने चली गईं। इस दौरान अपने परिजनों से बिछड़े कई लोग उन्हें तलाश रहे थे। पुलिस ने इस गोलीबारी में एक व्यक्ति के शामिल होने की बात कही है।


ट्विटर पर वायरल एक वीडियो को एक दर्शक ने शूट किया था। इलिनोइस फोर्थ ऑफ जुलाई परेड में कम से कम 25 गोलियां चलाई गईं। एक पत्रकार ने पांच लोगों को खून से लथपथ देखा। जैसे ही परेड जाने वाले लोग हाइलैंड पार्क में परेड मार्ग से भागे उन्होंने कुर्सियों, बच्चों के घुमक्कड़ और कंबल को पीछे छोड़ दिया।

सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी करने वाला व्यक्ति किसी ऊंची इमारत के ऊपर से गोली चला रहा था। परेड रूट सेंट्रल एवेन्यू और सेकेंड स्ट्रीट के पास था। सुबह 10 बजे शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद परेड को रोकना पड़ा। जब गोलियां चलाई गईं, उस दौरान सैकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

शिकागो मीडिया के मुताबिक, परेड रिव्यूइंग स्टैंड के पास तीन खून से लथपथ शरीरों को कंबल से ढंके और पांच अन्य लोगों को घायल और खून से लथपथ देखा गया। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी। एक चश्मदीद ने कहा कि उसने 20 से अधिक शॉट गिने। कुछ घायलों को इलाज के लिए हाइलैंड पार्क अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान पुलिस को यह कहते हुए सुना गया कि सब लोग तितर-बितर हो जाएं, प्लीज! यहां रहना सुरक्षित नहीं है। पुलिस राइफलों के साथ इलाके में गश्त कर रही थी। परेड में पुलिस और दमकल वाहनों की भारी मौजूदगी भी थी।



प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी बधाई
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमेरिका के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। पीएम ने ट्वीट किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के 246वें स्वतंत्रता दिवस पर, राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed