फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: वक्फ संशोधन बिल बना कानून; आज रामनवमी और पीएम देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज पंबन की देंगे सौगात

Sun, 06 Apr 2025 06:28 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Apr 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
top headlines today news Rama Navami Waqf Bill Pamban ipl israel us business politics hindi news update
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश-दुनिया में आज राम नवमी के दिन रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, संसद में वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई, जिसके बाद अब वक्फ बोर्ड संपत्तियों पर मनमाने दावे नहीं कर सकेगा। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे, जबकि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराया। वहीं, पूरे अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन हुए। वहीं, इस्राइल ने गाजा में अपने सैनिक तैनात किए हैं। अमेरिका के दक्षिण और मिडवेस्ट में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी है। इधर, गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक में एक विपणन कंपनी पर कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। वहीं दिल्ली सरकार निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर नियंत्रण लगाने के लिए नया कानून लाने की योजना बना रही है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

top headlines today news Rama Navami Waqf Bill Pamban ipl israel us business politics hindi news update
सूर्य तिलक, सीबीआरआई की ओर से जारी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आज राम नवमी : तीन शुभ योग में होगा रामलला का सूर्य तिलक, चार मिनट तक पड़ती रहेंगी सूर्यदेव की किरणें
रामलला के दरबार में रामजन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस साल रामनवमी के दिन, जब रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, ठीक उसी समय सूर्य तिलक भी होगा। तीन शुभ योग रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग और सुकर्मा में रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर शनिवार को लगातार तीसरे दिन सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया। पढ़ें पूरी खबर

top headlines today news Rama Navami Waqf Bill Pamban ipl israel us business politics hindi news update
वक्फ बोर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक बना कानून, संसद के बाद राष्ट्रपति मुर्मू की भी मंजूरी; जानें क्या होंगे बदलाव
संसद के दोनों सदनों में मैराथन चर्चा के बाद यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एंपावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट विधेयक (उम्मीद) 2025 राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस विधेयक को शनिवार देर रात अपनी मंजूरी दे दी। इस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सरकार ने अधिसूचना के माध्यम से अधिसूचित कर दिया।  इस विधेयक को लोकसभा ने 3 अप्रैल और राज्यसभा ने चार अप्रैल को पारित किया था। इस कानून में कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इस कानून में कई प्रावधानों में संशोधन किया गया है। इसके तहत वक्फ बोर्ड अब किसी भी संपत्ति पर मनमाने तरीके से दावा नहीं कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top headlines today news Rama Navami Waqf Bill Pamban ipl israel us business politics hindi news update
नया पंबन ब्रिज - फोटो : PTI

Pamban: पीएम आज देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज पंबन की देंगे सौगात; कई अन्य परियोजनाओं की भी होगी शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम में आज दोपहर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले भारतीय रेल ने इस नए रेलवे ब्रिज का एक सुंदर वीडियो जारी किया है। रेलवे मंत्रालय ने कहा कि समुद्र के ऊपर बना यह रेलवे ब्रिज अतीत और भविष्य को जोड़ता है। इसे राम नवमी के दिन जनता के सामने पेश किया जाएगा और इस दौरान पीएम मोदी के वहां होने से रामेश्वरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
top headlines today news Rama Navami Waqf Bill Pamban ipl israel us business politics hindi news update
पंजाब बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI

PBKS vs RR: मुल्लांपुर में पंजाब ने गंवाया पांचवां मुकाबला, नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल की मेहनत पर फिरा पानी
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रन से हराकर उनका विजय रथ रोक दिया। शनिवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवर में नौ विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन बना सकी। इस तरह संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed