फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RR vs PBKS Result: Punjab Kings vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update

PBKS vs RR: मुल्लांपुर में पंजाब ने गंवाया पांचवां मुकाबला, नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल की मेहनत पर फिरा पानी

Sat, 05 Apr 2025 11:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 05 Apr 2025 11:25 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवर में नौ विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन बना सकी। इस तरह राजस्थान ने यह मैच 50 रन से जीत लिया।

विज्ञापन
IPL 2025 RR vs PBKS Result: Punjab Kings vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Points Table Update
पंजाब बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रन से हराकर उनका विजय रथ रोक दिया। शनिवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवर में नौ विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन बना सकी। इस तरह संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंजाब बनाम राजस्थान मैच में लगा खूबसूरती का तड़का, प्रीति जिंटा मुल्लांपुर पहुंचीं    
विज्ञापन

चौथे स्थान पर लुढ़की पंजाब
इस मैदान पर पंजाब को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इस सत्र की यह उनकी पहली शिकस्त है। इससे पहले श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम ने गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स को मात दी थी। वहीं, राजस्थान को चार में से दो मैचों में जीत मिली है। इस शिकस्त के साथ पंजाब अंक तालिका में चौथे पायदान पर लुढ़क गई जबकि राजस्थान सातवें स्थान पर पहुंच गई। शीर्ष पर दिल्ली कैपिटल्स है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया था।
विज्ञापन

पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने दिए दो झटके
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की झटके के साथ शुरुआत हुई थी। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने पहले प्रियांश आर्या को पहली गेंद पर बोल्ड किया। इसके बाद छठी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को चलता किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद संदीप शर्मा ने मार्कस स्टोइनिस और कुमार कार्तिकेय ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। 
विज्ञापन

मैक्सवेल और नेहल ने संभाली पारी
43 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी पंजाब को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में टीम को नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल का साथ मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके और एक के बाद एक विकेट आउट हो गए। पहले महीश तीक्षणा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल (30) को कैच आउट कराया। इसके बाद वानिंदु हसरंगा ने वढेरा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। वह 41 गेंदों में 62 रन बनाकर लौटे। वढेरा ने 32 गेंदों में इस सत्र का अपना पहला पचासा जड़ा।

नेहल और मैक्सवेल के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई। उनके लिए सूर्यांश शेडगे ने दो, मार्को यानसेन ने तीन और अर्शदीप सिंह ने एक रन बनाया। वहीं, शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन क्रमश: 10 और चार रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा और महीश तीक्षणा को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा कुमार कार्तिकेय और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

राजस्थान की पारी
इससे पहले, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने इस मुकाबले में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। लॉकी फर्ग्यूसन ने दोनों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। बतौर कप्तान इस मुकाबले में खेलने उतरे सैमसन 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलकर आउट हुए जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी ने तीन चौकों और पांच छक्कों की सहायता से 67 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 10वां पचासा पूरा किया। यह उनका सबसे धीमा अर्धशतक भी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इससे पहले मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2024) के खिलाफ 31 गेंदों में पचासा जड़ा था। सैमसन-जायसवाल के अलावा रियान पराग ने 43*, नीतीश राणा ने 12, शिमरन हेटमायर ने 20 और ध्रुव जुरेल ने 13* रन बनाए। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने जोफ्रा आर्चर    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed