फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: म्यांमार के बाद अफगानिस्तान में भूकंप के झटके; RCB ने चेन्नई को हराया और साल का पहला सूर्यग्रहण आज

Sat, 29 Mar 2025 06:51 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Mar 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
top headlines today news earthquake ipl Narendra modi india us talk business politics hindi news update
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

म्यांमार के बाद आज सुबह अफगानिस्तान में भी 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में आंधी-ओलावृष्टि हुई, जबकि महाराष्ट्र और गोवा में अगले चार दिन बारिश के आसार हैं। वहीं, आईपीएल में आरसीबी ने 17 साल बाद चेपॉक में सीएसके को 50 रनों से हराया। 29 मार्च को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में यह नहीं दिखाई देगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक चार जवान शहीद हुए हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें स्मार्ट और अच्छा दोस्त बताया। उत्तर प्रदेश में 11 नदियों पर जल परिवहन योजना शुरू होगी। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को 33 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे और संघ के स्मृति मंदिर में नवरात्र पूजा करेंगे। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

top headlines today news earthquake ipl Narendra modi india us talk business politics hindi news update
दिल्ली में भूकंप के झटके - फोटो : पीटीआई

Earthquake: म्यांमार के बाद अफगानिस्तान में भी कांपी धरती; रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई भूकंप की तीव्रता
म्यामांर के बाद अफगानिस्तान में भी शनिवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।   नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 5.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की 4.3 तीव्रता मापी गई है। पढ़ें पूरी खबर

top headlines today news earthquake ipl Narendra modi india us talk business politics hindi news update
मौसम - फोटो : अमर उजाला

Weather: जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर पश्चिम भारत में आंधी-ओलावृष्टि; महाराष्ट्र-गोवा में अगले 4 दिन बारिश के आसार
मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर तूफानी और तेज हवाएं चलीं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से 19 उड़ाने रद्द की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top headlines today news earthquake ipl Narendra modi india us talk business politics hindi news update
आरसीबी - फोटो : ANI

CSK vs RCB: आरसीबी ने चेपॉक पर 17 साल का तिलिस्म तोड़ा, 6155 दिन बाद घर में सीएसके को हराया; गेंदबाज चमके  
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सीएसके को 50 रनों से हराया। आरसीबी की यह चेपॉक स्टेडियम पर 2008 के बाद पहली जीत है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाए थे, लेकिन चेन्नई की टीम में निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा रन रचिन रवींद्र ने बनाए जिन्होंने 31 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 16 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
top headlines today news earthquake ipl Narendra modi india us talk business politics hindi news update
इस बार 29 मार्च को 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा। - फोटो : adobe

Solar Eclipse: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, 81.4 करोड़ से अधिक लोग देख सकेंगे, जानें भारत में दिखेगा या नहीं
वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को आंशिक रूप में होगा। नासा के अनुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका तथा आर्कटिक के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। भारत में यह नहीं दिखाई देगा क्योंकि इस दौरान चंद्रमा की छाया भारतीय उपमहाद्वीप तक नहीं पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed