Top News: अमित शाह रायगढ़ दौरे पर; आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट और दक्षिण फ्लोरिडा में विमान हादसा
पालकमंत्री विवाद के बीच अमित शाह आज रायगढ़ दौरे पर; शिवाजी महाराज को अर्पित करेंगे पुष्पांजलि
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक के बाद एक ताबड़तोड़ अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। तमिलनाडु के बाद आज वे महाराष्ट्र दौरे पर हैं। यहां पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका स्वागत किया। अमित शाह यहां रायगढ़ किले का भी दौरा करेंगे। खास बात यह है कि शाह का रायगढ़ दौरा तब हो रहा है जबकि वहां पालकमंत्री को लेकर महायुति सहयोगियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय राजधानी और उससे सटे इलाकों समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को तेज हवाओं संग बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम शाम को अचानक बदला। पहले धूल भरी आंधी चली और उसके बाद मोटी-मोटी बूंदों की बौछार शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। फिरोजशाह रोड, अशोक रोड मंडी हाउस और कनाट प्लेस समेत कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए और कुछ जगह सड़कों पर गिरे, जिससे यातायात बाधित हुआ। पढ़ें पूरी खबर
न्यूयॉर्क के बाद अब दक्षिण फ्लोरिडा में विमान हादसा; तीन लोगों की मौत, एक घायल
न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद आज फिर दक्षिण फ्लोरिडा के बोका रैटन में प्रमुख राजमार्ग के पास छोटा विमान सेसना 310 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, पास से ही जा रही एक कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई। जिससे कार सवार व्यक्ति घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर
'तमिलनाडु के 10 विधेयकों पर राष्ट्रपति की कार्रवाई भी गैरकानूनी'; RN रवि मामले में शीर्ष कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तमिलनाडु के राज्यपाल की ओर से भेजे गए 10 विधेयकों पर राष्ट्रपति ने अगर कोई कार्रवाई की है, तो वह भी गैरकानूनी है। शीर्ष कोर्ट ने स्पष्ट कहा, अगर किसी विधेयक को राज्य विधानसभा की ओर से दोबारा पारित किया जाता है, तो राज्यपाल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए उसे सुरक्षित नहीं रख सकते। पढ़ें पूरी खबर