Top Headlines: यूपी पुलिस में बंपर भर्ती की तैयारी; जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ और लोकसभा में आव्रजन विधेयक पारित
यूपी पुलिस में होगी बंपर भर्ती: दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 28,138 पदों पर मिलेंगी नौकरियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा, सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के कुल 28,138 पदों पर सीधी भर्ती करने की कवायद शुरू कर दी है।। अप्रैल माह के अंत तक इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Encounter: कठुआ और बिलावर के पहाड़ी इलाकों में दो आतंकी ढेर; डीएसपी समेत पांच घायल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बुधवार रात दो बजे एसएसपी कठुआ के नेतृत्व में एसओजी और सीआरपीएफ के दो सौ से ज्यादा जवानों ने इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया था। सुबह रोशनी की पहली किरण के साथ ही इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को सुरक्षाबलों ने महसूस करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। आज भीषण गोलीबारी के दौरान दो आतंकी ढेर हो गए। डीएसपी और चार जवान गोलीबारी में घायल हुए हैं। पैरा कमांडो को एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
Immigration: लोकसभा में आव्रजन विधेयक पारित; गृह मंत्री की दो टूक- देश धर्मशाला नहीं... नजर रखेंगे
लोकसभा में अप्रवासन और विदेशियों विषयक विधेयक 2025 पर चर्चा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कानूनी बिंदुओं पर जवाब दिया। गृह मंत्री के जवाब के बाद विधेयक पारित हो गया। उन्होंने घुसपैठ रोकने में पश्चिम बंगाल की सरकार सहयोग न करने का गंभीर आरोप भी लगाए। पढ़ें अमित शाह सदन में क्या बोले? यहां पढ़ें पूरी खबर
CBSE: बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते डमी स्कूल के 12वीं के छात्र, स्कूलों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
डमी स्कूलों में भाग लेने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। नियमित स्कूल न जाने की जिम्मेदारी भी संबंधित छात्रों और अभिभावकों पर है। सीबीएसई के अधिकारी ने यह बयान दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित स्कूल न जाने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए रेफर करने वाले स्कूलों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर