फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्मत वाले निकले फडणवीस, हेलीकॉप्टर हादसे में इन बड़े नेताओं को खो चुका है देश

Fri, 26 May 2017 05:43 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Fri, 26 May 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
these 6 leaders were not as lucky like Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। उनके हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई। निलंगा से लातूर के लिए उड़ान भर रहा उनका हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते बड़े हादसा का शिकार होने से बच गया।

हालांकि इस पूरी घटना में उन्हें मामूली चोटें आई। फडणवीस उन खुशनसीब लोगों में से एक हैं जो मौत के मुंह से बाहर आ गए, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें जिंदगी ने दूसरा मौका नहीं दिया और उन्होंने अपनी जिंदगी हवाई हादसे में खो दी।

आइए जानते हैं देश के उन नेताओं के बारे में जिनकी मौत हवाई हादसे में हुई-

CM फडणवीस की तरह खुशकिस्मत नहीं थे ये नेता, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी मौत

these 6 leaders were not as lucky like Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis
1. संजय गांधी

गांधी परिवार में संजय गांधी एक ऐसे शख्स थे, जो हमेशा विवादों में रहे। 23 जून 1980 में मात्र 33 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर एक उड़ान क्लब की संजय गांधी को उसकी सदस्यता तथा हवाई जहाज उड़ाना व सीखने कि छुट मिल गई थी। जहाज उड़ाने के नियमों को तोड़ते हुए वे अपनी मनमर्जी से कभी भी हेलीकॉप्टर उड़ाया करते थे।

इसी तरह 23 जून 1980 को विमान से उड़ान भरते समय संजय गांधी का हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया और जमीन से टकरा गया और संजय गाँधी तथा एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर मौत के मुंह में चले गये। 

CM फडणवीस की तरह खुशकिस्मत नहीं थे ये नेता, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी मौत

these 6 leaders were not as lucky like Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis
2. माधवराव सिंधिया

माधवराव सिंधिया का निधन 30 सितंबर 2001 में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में विमान दुर्घटना में हुआ। माधवराव सिंधिया ने लगातार नौ बार लोकसभा चुनाव जीतकर कीर्तिमान कायम किया था। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद माधव राव सिंधिया का नाम उस समय चर्चा में आया था जब 1984 के आम चुनाव में उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता अटलबिहारी वाजपेयी को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM फडणवीस की तरह खुशकिस्मत नहीं थे ये नेता, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी मौत

these 6 leaders were not as lucky like Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis
3. जीएमसी बालयोगी
तेलगू देशम पार्टी के नेता और लोकसभा अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी की मौत भी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी। दरअसल, 3 मार्च, 2002 को वे एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे, जहां आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन

CM फडणवीस की तरह खुशकिस्मत नहीं थे ये नेता, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी मौत

these 6 leaders were not as lucky like Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis
- फोटो : प्रतीकात्मक
4. एनवीएन सोमू

विरष्ठ डीएमके नेता और पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एनवीएन सोमू की 1997  में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। वे उस समय चार लोगों को लेकर उड़ने वाले छोटे चीता हेलिकॉप्टर पर सवार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed