फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साढ़े आठ किलो की ‘मिनिमि’ 4 किलोमीटर तक करेगी वार

Fri, 23 Nov 2018 06:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
The Minimi weapons attract the Viewers in the Trade Fair Delhi
ट्रेड फेयर में भीड़ - फोटो : फोटो: कुमार संजय
सरहद पर दुश्मनों के दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार भारतीय सेना को अत्याधुनिक हथियार संबल दे रहे हैं। इसकी बानगी प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में देखने को मिल रही है, जहां इजरायल और बेल्जियम के हथियार देश में सुरक्षा का अहसास करा रहे हैं। प्रदर्शनी में रखी गई मिनिमी हथियार की मारक क्षमता जानकर दर्शक देख की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त भी हो रहे है। 


 

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में हथियार देखने पहुंचे दर्शक  

The Minimi weapons attract the Viewers in the Trade Fair Delhi
जानकारी के अनुसार प्रदर्शनी में एक मिनिमी नामक हथियार है जिसे हाल ही में सीआरपीएफ में शामिल किया गया है। इसका वजन साढ़े आठ किलो है और इसकी मारक क्षमता 4 किलोमीटर तक है। इसकी इफेक्टिव रेंज एक किलोमीटर तक है। वहीं, मैक्सिमम रेंज चार किलोमीटर है। सबसे खास बात यह है कि चाहे बारिश हो या तूफान, अगर एक किलोमीटर दूर से इससे गोली चली तो सीधे निशाने पर ही लगेगी। वहीं, इस प्रदर्शनी में दो तरीके से वार करने वाली ‘कॉर्नर शॉट’ भी है। ये एक ऐसी राइफल है जो टर्न भी हो सकती है।

जवानों ने दी हथियारों के बारे में रोचक जानकारी  

The Minimi weapons attract the Viewers in the Trade Fair Delhi
यानि यदि जवान को किसी दीवार या अन्य चीज की आड़ लेते हुए गोली चलानी है तो वह इस राइफल को मोड़ भी सकते हैं। इसके आगे का हिस्सा पूरी तरह मुड़ जाता है और उस पर पिस्टल लगाई जा सकती है। साथ ही इस पर कैमरा और स्क्रीन भी लगाई गई है। ये इस्रायल से मंगाई गई है, जिसका वजन साढ़े तीन किलो से भी ज्यादा है। जानकारी के अनुसार बगैर टर्न किए यह 120 और टर्न करने के बाद 75 मीटर तक निशाना साध सकती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की ममता और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाल रही शबीना  

The Minimi weapons attract the Viewers in the Trade Fair Delhi
भले ही ट्रेड फेयर में अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मां की ममता और घर की जिम्मेदारी का यह रंग सबको भावनाओं से जोड़ रहा है। दरअसल, पटना से आई शबीना इमाम अपने दो साल के बेटे अजहान पर ममता की छाया कर रही हैं। वहीं अपनी खूबसूरत टिकुली पेंटिंग से दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित भी कर रही हैं। शबीना बताती हैं कि उनके पति सऊदी में रहते हैं और वह यहां टिकुली पेंटिंग करने के साथ-साथ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती हैं। पेंटिंग उनका शौक है और वह 2001 से इस क्षेत्र में हैं। मेले में उनका पहला स्टॉक खत्म हो चुका है और अब वह दूसरा स्टॉक मंगवा रही हैं।       
  
 
विज्ञापन

प्रदूषण से बचाने वाले पौधों की खल रही कमी    

The Minimi weapons attract the Viewers in the Trade Fair Delhi
पिछले कुछ वर्षों की भांति इस बार ट्रेड फेयर में प्रदूषण से बचाने वाले पौधे दिखाई नहीं दे रहे। बताया जा रहा है कि जगह कम होने के कारण ऐसा हुआ है। लेकिन काफी लोग हर वर्ष ट्रेड फेयर के जरिए इस तरह के पौधों की खरीदारी करते हैं। अबकी बार पर्यावरण को मेले में कुछ खास नहीं है। जबकि लोगों का मानना है कि इस बार ट्रेड फेयर में इसकी अधिक जरूरत थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed