आइलैंड पर दोस्तों के साथ वक्त बिताना किस को अच्छा नहीं लगता है। लेकिन ऐसा बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी ने एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत आप अपने किसी खास दोस्त के साथ 6 माह के लिए फ्री में रह सकते हैं।
इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना पडे़गा बल्कि कंपनी आपको इसके लिए सैलरी भी देगी। लेकिन यह सब करने के लिए आपको कंपनी की एक शर्त को पूरा करना होगा।
इस कंपनी ने निकाला है ऑफर
आस्ट्रेलिया की तस्मानिया पार्क एंड वाइल्डलाइफ सर्विस ने यह खास ऑफर निकाला है। इस पार्क को 1971 में स्थापित किया गया था। इस 460 एकड़ के आइलैंड पार्क पर एक चार बेडरूम का घर है जिसके आप साल के 6 महीने मालिक बनकर रह सकते हैं।
इस घर में आपको अकेला नहीं रहना होगा बल्कि आप अपने किसी एक फ्रेंड, बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ रह सकते हैं। कंपनी ने यह ऑफर दो साल के लिए निकाला हुआ है, जिसमें आप कोई भी 6 माह चुन सकते हैं जैसे मार्च से सितंबर या सितंबर से मार्च।
रहने के लिए करना पड़ेगा इन शर्तों का पालन
इस आइलैंड पर रहने के लिए आपको कई सारी शर्तों का पालन करना होगा जिसमें रहने के पूरे समय के लिए आइलैंड की देख-रेख करनी होगी। आपको खुद खेती करके अपने खाने का इंतजाम करना होगा। इसके साथ ही इंटरनेट और मोबाइल फोन की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
आप इस दौरान अपने घर नहीं जा सकेंगे, जब तक कोई इमर्जेंसी न हो। 6 माह वक्त आइलैंड पर गुजारने के लिए 325 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं।दुनिया से कनेक्ट रहने के लिए आइलैंड पर AM रेडियो और एक लैंडलाइन फोन का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा हर तीन घंटे बाद मौसम के मिजाज का एनालिसिस कर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
पार्टनर और आपकी होगी मेडिकल जांच
यहां जाने के पहले आपकी और पार्टनर की मेडिकल जांच होगी। इस मेडिकल जांच में यह देखा जाएगा कि आप ऐसी परिस्थति में रहने के लिए स्वस्थ हैं या नहीं। इसके लिए आपको कितनी सैलरी दी जाएगी।
लेकिन यह जरूर कहा गया है कि काम का वाजिब इनाम भी मिलेगा। अब अगर आपको यह ऑफर पसंद आया तो अभी अप्लाई कर सकते हैं।