प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साल 2024 की कई तस्वीरें साझा की है। जिसमें वे कई कार्यक्रमों हिस्सा लेते दिख रहे हैं। इसके साथ पीएम मोदी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- बीते साल की कुछ झलकियां...2025 आपके लिए शानदार हो!
2 of 10
पीएम मोदी ने साझा की 2024 की शानदार तस्वीरें
- फोटो : नरेंद्र मोदी, इंस्टाग्राम
पीएम मोदी ने जिन तस्वीरों को साझा किया है, उसमें साल 2024 की शुरुआत के साथ से साल के आखिरी तक की तस्वीरें भी शामिल हैं। पीएम मोदी की तरफ से साझा की गई तस्वीरों में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ-साथ नवरात्रि पूजन की भी तस्वीर हैं।
3 of 10
पीएम मोदी ने साझा की 2024 की शानदार तस्वीरें
- फोटो : नरेंद्र मोदी, इंस्टाग्राम
साल 2024 में पीएम मोदी ने तमिलनाडु का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के दर्शन किए थे। इस मौके पर पीएम ने एक हाथी का भी आशीर्वाद लिया था। वहीं लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने कन्याकुमारी में मौन साधना की थी। इसकी भी तस्वीर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
4 of 10
पीएम मोदी ने साझा की 2024 की शानदार तस्वीरें
- फोटो : नरेंद्र मोदी, इंस्टाग्राम
हर साल की तरह प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों संग दिवाली मनाई थी। इस दौरान पीएम मोदी समंद्र में पेट्रोलिंग बोट पर सवार जवानों से मिले, उन्होंने जवानों की हौंसला अफजाई किया था।
5 of 10
पीएम मोदी ने साझा की 2024 की शानदार तस्वीरें
- फोटो : नरेंद्र मोदी, इंस्टाग्राम
प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल भारत के ऐतिहासिक पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए चुने गए चार पायलटों के नामों का खुलासा किया था। इसके साथ ही उन्होंने इसरो के अध्यक्ष के साथ तमाम विमानों का जायजा लिया था।