फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NDA 3.0 Cabinet Ministers: देखें चाय पर चर्चा में किन नेताओं से मिले पीएम मोदी, इनके हैं मंत्री बनने की अटकलें

Sun, 09 Jun 2024 04:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Jun 2024 04:07 PM IST
सार

Modi 3.0 Cabinet Ministers: देखें किन नेताओं से मिले पीएम मोदी, इनके हैं मंत्री बनने की चर्चा

विज्ञापन
See which leaders PM Modi met, there is talk of their becoming ministers
एनडीए के नेताओं के साथ बात करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

नरेंद्र मोदी रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचने जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों में इस बात को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है कि नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में पार्टी के किन नेताओं को केंद्र में कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी। नई सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा तेज है। कई नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए फोन आने शुरू हो गए हैं। साथ ही कई नेताओं को चाय पर चर्चा के लिए पीएम आवास पर बुलाया गया। आइए तस्वीरों में जानते हैं कि कौन से हैं वो संभावित नेता, जिन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

See which leaders PM Modi met, there is talk of their becoming ministers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : पीटीआई

खबरों के मुताबिक, पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अमित शाह, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया और अश्विनी वैष्णव इस बार भी मंत्रिमंडल में नजर आएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। ऐसे में उन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। 

See which leaders PM Modi met, there is talk of their becoming ministers
जितिन प्रसाद, अनुप्रिया पटेल - फोटो : पीटीआई

इनके अलावा गठबंधन के तहत जीतन राम मांझी, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
See which leaders PM Modi met, there is talk of their becoming ministers
प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए के नेता - फोटो : पीटीआई

एस जयशंकर को फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। नित्यानंद राव, अर्जुन मेघवाल, मनोहर लाल खट्टर, शांतनु ठाकुर, किरेन रिजिजू, राव इंद्रजीत सिंह, शोभा करांदजले, रवनीत सिंह बिट्टू , जितेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही गिरिराज सिंह, अन्नपूर्णा देवी, सर्वानंद सोनोवाल, हरदीप पुरी, बंडी संजय कुमार, रक्षा खडसे, बीएल वर्मा, गजेंद्र शेखावत के नाम की भी चर्चा है। उत्तर प्रदेश से जितिन प्रसाद और पंकज चौधरी को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। राजस्थान से भागीरथ चौधरी को भी मंत्रीमंडल में शामिल करने की चर्चा है। 

विज्ञापन
See which leaders PM Modi met, there is talk of their becoming ministers
प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा नेता - फोटो : पीटीआई

एनडीए की गठबंधन सरकार में आंध्र प्रदेश की तेदेपा और बिहार की जदयू पार्टी की भूमिका अहम है। ऐसे में कैबिनेट में भी इन दोनों पार्टियों को प्रमुखता मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेदेपा को मंत्रिमंडल में चार पद मिल सकते हैं। पूर्व टीडीपी सांसद गल्ला जयदेव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि श्रीकाकुला लोकसभा सीट से जीते राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा, जबकि गुंटूर से सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्यमंत्री बनाया जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed